वसुंधरा राजे की देवदर्शन यात्रा फिर शुरू, आज से दो दिनों तक नाथद्वारा दौरे पर रहेंगी

राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आज धौलपुर से राजसमंद के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गई हैं। वे…

जालोर, पाली के बाद वसुंधरा राजे पहुंची धौलपुर, पूनिया समर्थक नहीं आए नजर

राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आज धौलपुर से राजसमंद के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गई हैं। वे यहां के नाथद्वारा में 5 नवंबर यानी आज मोरारी बापू की श्रीराम कथा में शामिल होंगी। इसके बाद 6 नवंबर को वे श्रीनाथद्वारा के नाथजी मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगी।

वसुंधरा राजे बीते दिनों देवदर्शन यात्रा पर थीं। दीपावली पर उन्होंने धौलपुर में प्रवास किया था। जिसके बाद अब फिर से वे देवदर्शन यात्रा पर निकल गई हैं। दीपावली त्यौहार मनाने के लिए वसुंधरा राजे धौलपुर पहुंची थी। वे तब से ही राज निवास पैलेस में प्रवास पर थीं। आज वे यहां से राजसमंद के नाथद्वारा के लिए रवाना हुई हैं।

सीएम अशोक गहलोत और स्पीकर ओम बिरला भी जा चुके हैं नाथद्वारा

बता दें कि इससे पहले नाथद्वारा में कल 4 नवंबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी नाथद्वारा गए थे उन्होंने भी यहां बापू मोरारजी की श्रीराम कथा सुनी थी और रोचक संवाद किए थे। बता दें कि सीएम अशोक गहलोत की मौजूदगी में 29 अक्टूबर को राजसमंद में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम् का लोकार्पण किया गया था। कथावाचक मोरारी बापू ने भगवान शिव की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। यह प्रतिमा 369 फीट ऊंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *