राजस्थान समेत इन 5 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 5 दिसंबर को वोटिंग

चुनाव आयोग ने आज 5 राज्यों में उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें राजस्थान के अलावा ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़…

ezgif 4 b2a0579eb3 | Sach Bedhadak

चुनाव आयोग ने आज 5 राज्यों में उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें राजस्थान के अलावा ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। राजस्थान में एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। चुरू के सरदारशहर सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर के नतीजे आएंगे। बता दें कि गुजरात चुनाव के नतीजों के साथ ही राजस्थान समेत 5 राज्यों के उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।  

उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से 10 नवंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। जिसके बाद 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उम्मीदवारों के नामांकन की समीक्षा 18 नवंबर को होगी। वहीं 21 नवंबर तक नामाकंन वापस लिए जा सकेंगे।  

यह भी पढ़ें- सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही ये पार्टियां, क्या कांग्रेस-बीजेपी की प्रथा को तोड़ने में होगी कामयाब ?

ezgif 4 14cf385cc9 | Sach Bedhadak

कांग्रेेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन से सीट हुई हुई थी खाली

सरदारशहर विधानसभा का उपचुनाव गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ होने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। इससे पहले जिस दिन चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था उस दिन भी उपचुनाव की घोषणा की अटकलें लगाई जा रही थीं। जिसके बाद आज ये घोषणा कर दी गई है। बता दें कि चुरू के सरदारशहर सीट कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर खाली हुई है। क्योंकि राजस्थान में अगले साल 2023 के दिसंबर में जाकर चुनाव होंगे ऐसे में इतने लम्बे अर्से तक यह सीट खाली रखना संभव नहीं था।

कांग्रेस-भाजपा के लिए टेस्ट

अब सरदारशहर सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद दोनों मुख्य पार्टिय़ां कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने दावों को परखेंगी। एक तरफ भाजपा का दावा कांग्रेस सरकार के विरुद्ध एंटी इनकम्बेंसी का है, वहीं कांग्रेस जनहित की योजनाओं को लेकर फिर से राज्य की सत्ता में आने का दावा कर रही है। हालांकि गहलोत शासन में अब तक हुए उपचुनाव में कांग्रेस का पलड़ा ही भारी रहा है।

चूरू जिले में दो उपचुनाव

प्रदेश की मौजूदा 15 वीं विधानसभा के अब तक के चार साल समय में अकेला चूरू जिला ऐसा है, जिसमें दो विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव हो रहे हैं। बता दें यह कि यह दोनों ही सीटें से भंवरलाल नाम के विधायक के निधन के बाद खाली हुई। सुजानगढ़ में भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद करीब एक वर्ष पूर्व उपचुनाव हुआ था।

यह भी पढ़ें- इतिहास में दर्ज 1998 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के वो दिलचस्प किस्से, जब पहली बार हुई थी कई घटनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *