अब माकन के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी, प्रदेश में नहीं है कोई गुटबाजी

कांग्रेस नेता और राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी का टोंक में सवाई माधोपुर जाते समय स्वागत किया गया। इस दौरान रामेश्वर…

अब माकन के बयान पर बोले कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी, प्रदेश में नहीं है कोई गुटबाजी

कांग्रेस नेता और राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी का टोंक में सवाई माधोपुर जाते समय स्वागत किया गया। इस दौरान रामेश्वर डूडी ने अजय माकन के इस्तीफे समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। डूडी ने खाद की किल्लत पर बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य सरकार से द्वेषपूर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार इसलिए खाद आवंटन में द्वेष दिखा रही भाजपा

रामेश्वर डूडी ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के कारण बीजेपी कटूता और द्वेषतापूर्ण राजनीति कर रही है। प्रदेश में जो इस समय खाद की कमी हो रही है उसा कारण भी केंद्र की इस तरह की राजनीति ही है। उन्होंने कहा कि यूरिया खाद का आवंटन केंद्र सरकार करती है, लेकिन लंबे समय से केंद्र सरकार राजस्थान को समय पर खाद की आपूर्ति नहीं करा रही है। इसे लेकर हमारी सरकार बार-बार केंद्र को पत्र लिख रही है फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। खाद की कमी किसानों की वाजिब समस्या है। डूडी ने कहा कि इस समय टोंक को 1500 टन खाद की जरुरत है। लेकिन आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फिर भी किसानों को समय पर खाद देने की कोशिश की जा रही है। हमने संबंधित अधिकारियों से बात की है, जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

हर मामले का निपटारा हुआ है इस मामले का भी होगा

वहीं अजय माकन के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अजय माकन प्रभारी का पद छोड़ना चाहते हैं तो विपक्ष इसे प्रदेश सरकार और पार्टी में गुटबाजी की तरह दिखा रहा है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। प्रदेश कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है, यहां छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं। इन बातों को तो पहले भी निपटारा हुआ है तो इसका भी हो जाएगा। अजय माकन ने अगर प्रभार छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। इसका फैसला आलाकमान को लेना है। हां, मैं यह कहना चाहता हूं कि कांग्रेस दिल्ली में कमजोर हुई है। वहां कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। माकन ने दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने की इच्छा जाहिर की है वे ज्यादा समय दिल्ली में देना चाहते हैं। अब इसका फैसला तो आलाकमान तय करेगा।

सवाई माधोपुर में किसानों के संवाद कार्यक्रम में की शिरकत

राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवेलपमेन्ट बोर्ड के अध्यक्ष और कांग्रेस नेका रामेश्वर डूडी और उपाध्यक्ष सुचित्रा आर्य सवाई माधोपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित फूल उत्कृष्टता केंद्र पर आयोजित प्रगतिशील किसान, कृषि एंटरप्रिन्योर्स, कृषि व्यवसायी एंव कृषि निर्यातकों के खण्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान रामेश्वर डूडी मीडिया से मुखातिब हुए। राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। ताकि किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही किसान समृद्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उद्यमी बनाने का प्रयास कर रही है, इसी को लेकर आज किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है, संवाद कार्यक्रम के माध्यम से किसानों से संवाद कर किसानों की समस्याएं जुटाई जायेगी और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *