सीएम गहलोत ने कहा- अशोक पिंचा को बलि का बकरा बना रही है भाजपा

सरदारशहर उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है। चुनावी गतिविधियां अपने चरम पर आ गई हैं। आज ही कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल शर्मा ने…

ezgif 5 2fc8fb51da | Sach Bedhadak

सरदारशहर उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है। चुनावी गतिविधियां अपने चरम पर आ गई हैं। आज ही कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल शर्मा ने अपना नामांकन भरा है। जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने आज सरदारशहर उपचुनाव को लेकर नामांकन सभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा आज हमारे बीच नहीं है, हम उन्हें बहुत चाहते थे। उन्होंने सरदारशहर का मान-सम्मान पूरे प्रदेश में बढ़ाया। उनका व्यक्तित्व, कर्तव्यतित्व शानदार था।

सोच-समझकर दिया है अनिल शर्मा को टिकट

वे पूरी तरह से सरदारशहर की जनता के लिए समर्पित थे। वे हमेशा विकास की बात करते थे। वे हमेशा समाजसेवा में लगे रहते थे। जरूरतमंदों के इलाज, भोजन और किसी भी तरह की तकलीफ में हमेशा वे साथ रहते थे। यह इस बात का प्रतीक है, उनका आप लोगों से कितना लगाव था। अब आपका यह व्यक्ति हमारे बीच नहीं है। इसलिए आपकी भावनाओं को देखते हुए हमने, मल्लिकार्जुन खड़गे के विचार-विमर्श के बाद बहुत सोच-समझकर उनके बेटे अनिल शर्मा को टिकट दिया है। मैं यहां आप लोगों को देखकर आपके उत्साह को देखकर लगता है कि इस चुनाव में जीत तो अनिल शर्मा की ही होगी।

भंवरलाल शर्मा की हर बात को माना गया है

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अनिल शर्मा भी अपने पिता की ही तरह निकलेंगे। जिस तरह से भंवरलाल शर्मा हर काम के लिए तैयार रहते थे उसी तरह उनके बेटे भी किसी काम को नहीं टालेंगे, हर काम को करेंगे। आपकी कही हुई हर मांग चाहे वह सीवरेज की समस्या हो या पानी की समस्या हो। हर समस्या का समाधान हुआ है। अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी योजना चिरंजीवी बीमा योजना आज 10 लाख तक का कवर दे रही है। आपको किसी भी तरह की कोई भी समस्या हो। इसका फ्री में उपचार होगा आपसे कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा। आज दुख होता है कि एक साल में करीब 10 हजार लोग दुर्घटना में मर जाते हैं। मैंने इसे लेकर कई दिन पहले एक NGO से मीटिंग की है।  

अशोक पिंचा को बलि का बकरा बना रही है भाजपा

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि यहां पर अशोक पिंचा नहीं जीत सकते, फिर भी पार्टी ने 4 बार के हारे हुए प्रत्याशी को फिर से खड़ा कर दिया। जब कांग्रेस ने अनिल शर्मा जैसा मजबूत और बड़ा चेहरा दिया है तो फिर अशोक पिंचा कैसे जीत सकते हैं। भाजपा को अपनी हार के लिए बलि का बकरा किसी और को बना रही है। अशोक गहलोत ने कहा कि आप अनिल शर्मा को अपना समर्थन करें, मैं वादा करता हूं कि अनिल शर्मा अपने पिता की तरह वकीलों की तरह आपकी पैरवी करेंगे और यहां विकास की गंगा बहाएंगे। उन्होंने कहा कि सरदारशहर का चुनाव सिर्फ एक क्षेत्र का नहीं है आप ये सोचकर वोट करिए जिससे पूरी राजस्थान की जनता को एक मैसेज जाए कि 2023 में भी कांग्रेस ही अपनी सरकार बनाएगी।

सरकार की कई योजनाओं का किया जिक्र

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि रोजगार के लिए हमने हर स्तर पर काम किया है। नरेगा ग्रामीण में हमने रोजगार के 25 दिन और बढ़ा दिए इन 25 दिन का खर्च सरकार खुद उठा रही है। तो शहरों के लिए भी शहरी रोजगार गारंटी योजना लेकर आए हैं। हमने शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया है। यहां तक कि गांवों में भी अब बच्चों के लिए अंग्रेजी स्कूल खोले हैं, अब वहां के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे हैं। सीएम ने कहा कि अब लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करने में कोई परेशानी नहीं है, हमने गांवों तक में महाविद्यालय खोल दिए हैं तो लड़कियों को दूर कॉलेज जाने की जरूरत नहीं अब वे अपने घर में रहकर ही पढ़ाई कर रही हैं।

भाजपा से डरेगी नहीं कांग्रेस

सीएम ने कहा कि इस समय देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आज कितनी महंगाई बढ़ रही है इसके खिलाफ ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ भी उन्होंने सोशल मीडिया पर न जाने कितना बातें कही हैं। लेकिन कांग्रेस इन सबसे नहीं डरेगी। वह तो अपनी आवाज गलत के खिलाफ उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *