बौखलाए हुए हैं कटारिया और भाजपा – सीएम गहलोत

प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने आज सरदारशहर में जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने…

ezgif 5 2f2233274e | Sach Bedhadak

प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने आज सरदारशहर में जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा के लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि यहां पर जीत तो अनिल शर्मा की ही होगी।  कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि राजस्थान में गुड गवर्नेंस है। राजस्थान की जनता चाहती है कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की ही सरकार बने और इस सरदारशहर के उपचुनाव में भी जीत अनिल शर्मा की ही होगी।

भाजपा के कांग्रेस पर किए गए कुप्रचार पर सीएम ने कहा कि गुलाबचंद कटारिया और भाजपा बौखलाए हुए हैं। अभी 3 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा भी राजस्थान में आने वाली है। इसे लेकर वे सब बौखला रहे हैं, वे सोच रहे हैं कि राजस्थान में कांग्रेस इतना आगे कैसे बढ़ रही है। इतना अच्छा काम कैसे कर रही है।

अशोक पिंचा को बताया बलि का बकरा

सीएम गहलोत ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि यहां पर अशोक पिंचा नहीं जीत सकते, फिर भी पार्टी ने 4 बार के हारे हुए प्रत्याशी को फिर से खड़ा कर दिया। जब कांग्रेस ने अनिल शर्मा जैसा मजबूत और बड़ा चेहरा दिया है तो फिर अशोक पिंचा कैसे जीत सकते हैं। भाजपा को अपनी हार के लिए बलि का बकरा किसी और को बना रही है। अशोक गहलोत ने कहा कि आप अनिल शर्मा को अपना समर्थन करें, मैं वादा करता हूं कि अनिल शर्मा अपने पिता की तरह वकीलों की तरह आपकी पैरवी करेंगे और यहां विकास की गंगा बहाएंगे। उन्होंने कहा कि सरदारशहर का चुनाव सिर्फ एक क्षेत्र का नहीं है आप ये सोचकर वोट करिए जिससे पूरी राजस्थान की जनता को एक मैसेज जाए कि 2023 में भी कांग्रेस ही अपनी सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *