Chambal River Front: सांस्कृतिक छाप, गीता के श्लोक…125 पंडित करेंगे चंबल माता की पूजा

कोचिंग सिटी के नाम से पहचाने जाने वाला कोटा अब एक नए रंग रुप में तैयार है। चंबल नदी के किनारे 1200 करोड़ रुपए की लागत से हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट तैयार किया गया है।

sb 2 2023 09 12T152243.283 | Sach Bedhadak

Kota Chambal River Front: कोचिंग सिटी के नाम से पहचाने जाने वाला कोटा अब एक नए रंग रुप में तैयार है। चंबल नदी के किनारे 1200 करोड़ रुपए की लागत से हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट तैयार किया गया है। मंगवार को सुबह 10 बजे UDH मंत्री शांति धारीवाल और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत अन्य मंत्रियों और विधायकों द्वारा इसका उद्घाटन किया।

125 पंडित करेगे चंबल माता की आरती

इसके बाद 25 देशों से आए राजदूतों के साथ मिलकर प्रत्येक घाट का अवलोकन किया गया। शाम को हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट पर 125 पंडित चंबल माता की प्रतिमा की आरती उतारेंगे और फाउंटेन शो आयोजित किया जाएगा। बता दे कि यहां गीता घाट पर तीन भाषा हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में 700 श्लोकों को उकेरा गया हैं।

sb 2 89 1 | Sach Bedhadak

रिवरफ्रंट पर 26 घाटों का हुआ निर्माण

रिवर फ्रंट को चंबल के दोनों किनारों पर 6-6 किलोमीटर बहुत खूबसूरत तरीके से बनाया गया। यहां दोनों किनारों पर 26 घाटों का निर्माण करवाया गया है। यहां लगाए गए स्मारकों में स्थापत्य कला सहित देश-प्रदेश की सांस्कृति झलक देखने को मिलेगी। रिवरफ्रंट के जवाहर घाट पर विश्व का सबसे बड़ा गन मेटल का मुखौटा बनाया गया है। यहां बनाए गए घाटों की अपनी अलग-अलग विशेषता है।

यहां दुनिया का सबसे बड़ा नंदी

दुनिया का सबसे बड़ा नंदी भी यहां बना है। पहली बार यहां पंच तत्व के मंदिर वैदिक घाट पर बने हैं। गीता घाट जनता को गीता का उपदेश देता दिखाई देगा। शक्ति योग को मानने के लिए योग करता साधक दिखाई देगा। ऐसे ही एक बगीचे में वृंदावन में 10 अवतारों की मूर्ति लगाई गई है।

बुलंद दरवाजे से ऊंचा दरवाजा बनाई गया है, जहां ईरानी पेंटिंग की है। मुकुट महल में 80 फीट ऊंची छत है। यहां देश का पहला 21 मीटर लंबे जहाज का मॉन्यूमेंट्स भी 25 टन लोहे से निर्मित थर्मल चौराहे पर बनाया गया है।

कोटा में बुर्ज खलीफा जैसे फव्वारे

यहां रात के समय अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। रिवरफ्रंट पर रंग बिरंगी लाइटों से पर्यटकों को ऐसा अहसास होगा कि जैसे किसी आईलैंड पर पहुंच गए हो। यहां दुबई के बुर्ज खलीफा की तर्ज पर लिनियर फव्वारे लगाए गए, जो 360 डिग्री तक स्विंग करने वाले 150 जेड 3 एयर शूटर सीटर रिवर फ्रंट पर पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।

इसे दुबई के माल की तर्ज पर लगा फाउंटेन और स्पेन देश के बार्सिलोना मैजिक फाउंटेन की तर्ज पर बनाया गया है। यहां लगी म्यूजिकल लाइटिंग फाउंटेन में करीब 40 इफेक्ट नजर आएंगे।