दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजेगा भारतीय किसान संघ, 19 दिसंबर को होगी किसान गर्जना रैली

झालावाड़। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों की मांग को लेकर 19 दिसंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली का…

दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजेगा भारतीय किसान संघ, 19 दिसंबर को होगी किसान गर्जना रैली

झालावाड़। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों की मांग को लेकर 19 दिसंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली का आयोजन किया जा रहा है।. इस रैली में देशभर के किसान के साथ झालावाड़ जिले से भी 127 बसों के साथ अन्य साधनों से करीब 12 हजार किसान शामिल होंगे। भारतीय किसान संघ झालावाड़ के पदाधिकारियों ने आंदोलन के पोस्टर का विमोचन आज विमोचन किया। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष धनसिंह गुर्जर ने बताया कि संगठन ने मांग की है कि बढ़ती महंगाई के कारण किसान कर्जदार हो रहा है, इसलिए किसानों के हित में मांगें मानी जाएं।

उन्होंने कहा कि किसानों की लागत आधारित लाभकारी मूल्य सहित कृषि आदानों पर लगने वाली जीएसटी हटाने के साथ-साथ सम्मान निधि में मिलने वाली रकम को बढ़ाया जाए। इसलिए अब देशभर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता ग्राम जनसंपर्क करते हुए 19 दिसंबर को दिल्ली में लाखों की संख्या में किसान गर्जना रैली में शामिल होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

ये हैं आंदोलन की प्रमुख मांगें

1- लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का लागू कर इसको मिलना सुनिश्चित किया जाए।

2- सभी प्रकार के कृषि जिन्सों पर जीएसटी समाप्त हो।

3- किसान सम्मान निधि में पर्याप्त बढोतरी की जाए।

4- जीएम सरसों को अनुमति न दी जाए।

5- नदी जोड़ो परियोजना को प्राथमिकता दी जाए।

6- पूर्वी नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर शीघ्र क्रियान्विति सुनिश्चित हो।

7- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सरलीकरण हो और दो वर्ष से लंबित मुआवजा जारी हो।

किसानों को बांटे जा रहे पीले चावल

जिला मंत्री मुकेश मेहर एवं जिला कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि भारतीय किसान संघ की ओर से दिल्ली में आयोजित होने वाली किसान गर्जना रैली में झालावाड़ जिले में किसानों में दिल्ली जाने के लिए उत्साह है। विभिन्न गांवों में पीले चावल देकर किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है। जिले में 13 तहसीलें, 254 ग्राम पंचायतें हैं। सभी पंचायतों से 127 बसें में करीब 12 हजार किसान गर्जना रैली में शामिल होंगे। इस दौरान संभाग मंत्री कृष्ण पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष केवल चंद कुल्मी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-मंत्री टीकाराम जूली ने लोगों को बांटे पीले चावल, आमजन से की ये अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *