Jalore Dalit Student Death : सीएम गहलोत ने कहा- मामले का होगा फास्ट ट्रैक ट्रायल

Jalore Dalit Student Death : जालोर में 9 साल के मासूम छात्र की मौत के बाद पूरे देश में उबाल है। लोगों में आक्रोश है,…

jalore11 | Sach Bedhadak

Jalore Dalit Student Death : जालोर में 9 साल के मासूम छात्र की मौत के बाद पूरे देश में उबाल है। लोगों में आक्रोश है, वे उस छोटे से मासूम बच्चे को न्याय दिलाने की मांग उठा रहे हैं। मृतक बच्चे और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके, इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम को दे दिया है। जिससे इसका जल्द फास्ट ट्रैक ट्रायल हो सके।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि जालोर में 9 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत (Jalore Dalit Student Death) से पूरा देश आहत है। अहमदाबाद में विधायक जिग्नेश मेवानी (Jignesh Mevani) से मिलकर इस मामले में बात की है। इस दुख में सभी समाज के लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं। सरकार इस मामले पर पूका ध्यान दे रही है। तभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और अब तो उसे जेलस भी भेज दिया गया है। गहलोत ने कहा कि SC-ST एक्ट के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि और मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि दी गई है। इसके अलावा AICC के निर्देश पर पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की ओर से दी जा रही है।  

आरोपी शिक्षक को भेजा गया जेल

मृतक छात्र इंद्रकुमार (Jalore Dalit Student Death) का आरोपी शिक्षक छैल सिंह को जेल भेज दिया गया है। छैल सिंह की कल पुलिस रिमांड खत्म हो गई थी। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गुजरात दौरे पर राजस्थान सीएम गो बैक के लगे थे पोस्टर

दलित छात्र की मौत की आंच गुजरात तक पहुंच गई है। यहां आम आदमी पार्टी से जुड़ी छात्र युवा संघ संघर्ष समिति ने राजकोट में अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot Gujarat Visit) के खिलाफ पोस्टर लगाए। अपने दो दिवसीय दौरे पर अशोक गहलोत गुजरात में थे। इस दौरान समिति ने राजस्थान सीएम गो बैक के पोस्टर लगवाए। ये पोस्टर उन्होंने गहलोत के राजकोट जाने से पहले लगाए थे।

उन्होंने जालोर में 9 साल के दलित छात्र की मौत के विरोध में इस तरह (CM Ashok Gehlot Gujarat Visit) का प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मृत बच्चे को न्याय दिलाने की मांग की। इसके जवाब में गुजरात कांग्रेस ने जूनागढ़ में एक अनुसूचित जाति के युवक की चाकू घोंप कर हत्या मामले का जिक्र किया और कहा कि खुद के राज्य में हो रही घटनाओं को छुपाने के लिए इन मामलों का सहारा न लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *