RSMSSB Exam Date : राज्य में होने वाली 3 बड़ी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान

RSMSSB Exam Date : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश में होने वाली 3 बड़ी परीक्षाओं की तारिखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके…

exam 3 | Sach Bedhadak

RSMSSB Exam Date : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश में होने वाली 3 बड़ी परीक्षाओं की तारिखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही इन परीक्षाओं के शेड्यूल भी जारी कर दिए गए हैं। इन 3 बड़ी परीक्षाओं में जेई यानी जूनियर इंजीनियर, जूनियर इंस्ट्रक्टर और लाइब्रेरियन ग्रेड-3 सीधी भर्ती परीक्षा शामिल हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं, वे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इनकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर इन परीक्षाओं की सारी जानकारी मौजूद है। सबसे पहले हम आपको इन परीक्षाओं के बारे में बता देते हैं।

इन तारीख को होंगी परीक्षाएं

10 सितंबर को जूनियर इंजीनियरिंग ( कृषि ) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आय़ोजन होगा। ये परीक्षा पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 10 सितंबर को ही दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। इसके अलावा 11 सितंबर को लाइब्रेरियन ग्रेड-3 सीधी भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर-1 के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरे पेपर के लिए दूसरी पाली में 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। इन सभी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द जारी होगी।

बोर्ड का कहना है कि rsmssb.rajasthan.gov.in पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि लाइब्रेरियन की परीक्षा 460 पदों के लिए होगी। इसमें नॉन टीएसपी के लिए कुल 394 सीटें निर्धारित हुई है। वहीं पीएसपी एरिया में 66 सीटों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा जेई के कुल 189 पदों के लिए यह परीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *