Jalore Dalit Student Death : जालोर मामले के बाद अब प्रदेश में चलेगा सामाजिक समरसता का अभियान

Jalore Dalit Student Death : जालोर में 9 साल के मासूम बच्चे की मौत के बाद अब सरकार समाज में फैले जातिवाद को लेकर लोगों…

vvv | Sach Bedhadak

Jalore Dalit Student Death : जालोर में 9 साल के मासूम बच्चे की मौत के बाद अब सरकार समाज में फैले जातिवाद को लेकर लोगों को जागरुक करने का काम करेगी। सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग के मंत्री टीकाराम जूली ने प्रदेश भर में सामाजिक समरसता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने जालोर मामले में घटना के संबंध में अधिकारियों से मीटिंग करते वक्त उन्हें निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि समरसता हमारी संस्कृति का मूल आधार है। यह सभी धर्मों, वर्गों, जातियों को एक ही धागे में पिरोती है। लेकिन धीरे-धीरे हम इस समरसता को भूलते जा रहे हैं। इसलिए जालोर जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसलिए समरसता का अभियान चलाकर लोगों को इस बारे में जागरूक किया जाएगा।

अभियान में होंगे कार्य

1- इस अभियान में संविधान और अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जागरूकता लाई जाएगी।

2- बच्चों के साथ खाने-पीने, बैठने, कार्य करने सहित किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करने के लिए उच्च शिक्षा औऱ स्कूल शिक्षा विभाग को प्रेरि किया जाएगा।

3- SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला और ब्लॉक स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समितियों की बैठकें समय पर आयोजित की जाएंगी।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *