Covid-19 : मनसुख मांडविया के नोटिस पर बोले जितेंद्र सिंह, कहा- राजनीतिक साजिश के अलावा यह कुछ भी नहीं

अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा को स्थगित करने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री…

Covid-19 : मनसुख मांडविया के नोटिस पर बोले जितेंद्र सिंह, कहा- राजनीतिक साजिश के अलावा यह कुछ भी नहीं

अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा को स्थगित करने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पत्र को एक राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी में घबराहट पैदा हो गई है। इसलिए अब वह कोरोना का बहाना बनाकर इस यात्रा को स्थगित करना चाहते हैं। इसी कारण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह पत्र जारी किया है।

भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से बौखला रहा है केंद्र

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विज्ञान भवन में बड़ी सभा कर रहे हैं विदेशों के दौरे कर रहे हैं इनके मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी मीटिंग कर रहे हैं। बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं तब इन पर कोरोना का कोई असर नहीं है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मिल रहे भारी समर्थन से केंद्र सरकार की बौखलाहट सीधी  देखी जा सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान में निकाली जा रही आक्रोश रैली पूरी तरह फ्लॉप हो रही है जिनमें 5 लोग भी शामिल नहीं हो रहे हैं और इनके बीच जूतमपेजार हो रही है।

जारी रहेगी भारत जोड़ो यात्रा

भंवर जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी का चेहरा देख रही है वह किस तरीके की राजनीति करते हैं। अब कोरोना का नाम लेकर भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अनवरत रूप से जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- RTU कोटा : पास कराने के एवज में अस्मत मांगने वाला आरोपी प्रोफेसर और बिचौलिया छात्र गिरफ्तार

(रिपोर्ट- नितिन शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *