अलवर पहुंचे CM गहलोत, किशनगढ़बास की जनता को देंगे बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अलवर पहुंच गए हैं। यहां वे किशनगढ़बास क्षेत्र की जनता को कई बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री गहलोत यहां खैरथल मंडी में कार्यक्रम…

अलवर पहुंचे CM गहलोत, किशनगढ़बास की जनता को देंगे बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अलवर पहुंच गए हैं। यहां वे किशनगढ़बास क्षेत्र की जनता को कई बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री गहलोत यहां खैरथल मंडी में कार्यक्रम में मौजूद हैं। वे किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र में 70 से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सीएम के साथ पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, स्थानीय विधायक दीपचंद खैरिया, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, शकुंतला रावत सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह मौजूद हैं।

3 नवंबर को बारां दौरे पर रहेंगे गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 3 नवंबर को बारां जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम गहलोत बालाजीधाम ग्राम-बड़ां में खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित होने जा रहे उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल सम्मान और कार्यकर्ताओं के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, खेल मंत्री अशोक चांदना सहित कई मंत्री भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *