ERCP पर फिर गरजे गहलोत, कहा- राजस्थान के 25 के 25 सांसद नाकारा-निकम्मे, नहीं लागू करा पाए ERCP  

आज सीएम अशोक गहलोत ERCP के मुद्दे पर एक बार फिर से केंद्र पर जमकर गरजे। उन्होंने ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित न करने पर…

ezgif 2 9f4fbf9391 | Sach Bedhadak

आज सीएम अशोक गहलोत ERCP के मुद्दे पर एक बार फिर से केंद्र पर जमकर गरजे। उन्होंने ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित न करने पर केंद्र को घेरा। यहां तक कि उन्होंने राजस्थान के सभी सांसदों को नाकारा निकम्मा करार दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने केंद्र को 25-25 सांसद दिए हैं लेकिन वे मिलकर भी इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करा पाए, न ही इसे आगे बढ़ा पाए।

सभी को नौकरियां देना असंभव, लोग MSME या अन्य उद्योग में आएं

दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अलवर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने किशनगढ़बास क्षेत्र की जनता को कई बड़ी सौगाते दीं। मुख्यमंत्री गहलोत ने खैरथल की जनता को संबोधित किया और कहा कि अशोक गहलोत ने कहा कि आज जनता इतनी बड़ी संख्या में आई है, इससे लगता है कि खैरथल में काम जमकर हुआ है। इसलिए लोग हमें इतना समर्थन दने आए हैं। राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, महंगाई के विरोध में की जा रही इस यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में अब तक 3 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। साथ ही गहलोत ने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी दी जाए यह कहीं से भी मुमकिन नहीं है। यह जरूरी है कि लोगों को MSME के तहत उद्योग खुलवाएं जाएं। इसलिए हमने अभी इनवेस्टर्स समिट की है। जिसमें 11 लाख करोड़ का प्रदेश में निवेश आया है। जाहिर है इससे राजस्थान एक नई ऊंचाईयों पर जाएगा।

आज खतरे में है लोकतंत्र

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में सभी को प्रेम सद्भाव से रहने का संदेश दे रही है। क्योंकि इस समय संविधान की धज्जियां उड़ रही है, लोकतंत्र भी खतरे में हैं। आज साहित्यकार, पत्रकार, लेखक सभी दबाव में है। क्योंकि सत्ता पक्ष अपनी आलोचना सुन नहीं सकता। अब विपक्ष का काम ही है कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना जो कि एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन यह सरकार तो इस आवाज को बंद करने पर ही तुली हुई है।

बांसवाड़ा की धरती से प्रधानमंत्री से मांगी थी 3 मांगें

गहलोत ने कहा कि सोशल सिक्योरिटी सरकार की प्राथमिकता है। चिरंजीवी योजना से पूरे प्रदेश को कवर किया जा रहा है । यह एक क्रांतिकारी योजना लेकर आए हैं जिसने पूरे देश में प्रगति की है। पूरे देश में इसका डंका बज रहा है। कल मैंने बांसवाडा में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी उनसे इस बारे में अपील की थी कि इसे पूरे देश में लागू किया जाए। क्यों कि प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर्स बड़े-बड़े बिल बनाकर थमा देते हैं मैं उनसे भी कहता हूं कि वे गरीबों की सेवा करना सीखें। उनका काम गरीब की सेवा करना है न कि किसी को मारना। गहलोत ने कहा कि कई बार लाखों रुपए देनमे के बाद भी  मरीज की मौत हो जाती है, लेकिन अस्पताल प्रशासन मरीज की शव देने के लिए भी लंबा-चौड़ा बिल थमाकर पैसे मांगते हैं, जो कि बेहद अमानवीय है। ऐसा न करें।

अंग्रेजी जरूरी लेकिन हिंदी मातृभाषा

गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने गांवों में भी अंग्रेजी स्कूल खोले हैं। हम चाहते हैं कि बच्चे भी धाराप्रवाह अंग्रेजी बोले। मैं भी बचपन में अंग्रेजी के खिलाफ था, लेकिन अब जमाना बदल रहा है। इसलिए समय के हिसाब से हमें देश के भविष्य बनाना है। गहोलत ने कहा कि पहले रोजगारी की कमी थी देश में। पहले कंप्यूटर पर बात होती थी तो कहा जाता था कि कंप्यूटर आने से नौकरियां कम हो जाएंगी। लेकिन आज देखिए अधिकतर काम कंप्यूटर से ही हो रहा है।

25 के 25 सांसद निकम्मे, नहीं लागू करा पाए ERCP   

गहलोत ने कहा कि वसुँधरा सरकार में जो योजनाएं चल रही थीं, हमारी सरकार ने उन्हें आगे बढ़ाया है। लेकिन हमारी योजनाओं को ये बंद कर देते हैं। इन्होंने ERCP पर आज तक जवाब नहीं दिया। पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था जयपुर, अजमेर के अंदर कि इसे धरातल पर जल्द उतारा जाएगा। इसे राष्ट्रीय योजना घोषित किया जाएगा। कई सारी राष्ट्रीय योजनाएं चल रही है। लेकिन 25-25 सांसद देने वाला राजस्थान को आज तक यहां तक के केंद्रीय मंत्री ERCP को लागू नहीं करवा पाए। इतने नाकारा निकम्मे लोग है ये इसे इतना काम नहीं होता। गहलोत ने कहा कि इस योजना को क्या 25 सांसद मिलकर पूरी नहीं करवा सकते। उन्होंने हमसे कहा कि इस योजना को बंद कर दें, लेकिन हमने कहा कि जमीन हमारी पैसा हमारा काम तो होगा काम नहीं रुकेगा। 13 जिलों के वाशिंदो को पानी जरूर मिलेगा।

आज उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं आ जाते छात्र

शिक्षा को लेकर गहलोत ने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि राजस्थान का छात्र उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जा रहे हैं। उन्हें विश्व स्तर की शिक्षा यहीं मिल रही हैं। वहीं बाहर पढ़ने की इच्छा रखने वाले गरीब बच्चों को हम बाहर भेज रहे हैं सरकार के खर्चे पर। पालनहार योजना के तहत बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्चा उठाया जा रहा है जिनके माता–पिता नहीं है। गहलोत ने कहा कि हमने पुरानी पेंशन योजना लागू की है। ऐसा करने वाला राजस्थान पूरे देश में पहला राज्य बना है। किसी भी भाजपा शासित राज्य में ऐसा नहीं हुआ है। ERCP  के लिए अलवर की धरती से आह्वान करता हूं कि 13 जिलों में ब्लॉक स्तर पर इसके लिए काम हो और लोग इसके लिए आवाज उठाएं क्योंकि जो पानी व्यर्थ में बहकर समुद्र में चल जा रहा है वह अगर राजस्थान की जनता को मिलेगा तो इससे केंद्र सरकार को क्या दिक्कत है।

अगले साल रिपीट होगी सरकार, देंगे गुड गवर्नेंस

अशोक गहलोत ने कहा कि हमने शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा खेलों पर भी ध्यान दिया है। अशोक गहलोत का कहना है कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों से गांवों में छुपी प्रतिभाएं बाहर आएंगी। जो आगे की ट्रेनिंग के बाद विदेशों में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। इसलिए आप लोग खाओ-पिओ और तनाव मुक्त रहो। इससे आपके शरीर में ही ऊर्जा बढ़ेगी और ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर पाओगे।

गहलोत ने कहा कि अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा का आज क्या हाल हो रहा है वह सबके सामने आ रहा है। दक्षिण में आप देखिए भाजपा को कई पूछता भी नहीं। लेकिन वहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बेहद प्यार मिल रहा है। मैं आपसे वादा करता हूं कि अगले साल हमारी सरकार रिपीट होगी तो हम इससे भी अच्छी सरकार बनाएंगे और गुड गवर्नेंस की ओर एक कदम और बढ़ाते हुए, जनता के लिए और नई योजनाएं व सेवाएं लेकर आएंगे।   

वहीं अशोक गहलोत ने कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत ने चिरंजीवी योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इन सभी के लाखों रुपए का इलाज फ्री में हो रहा है। इनकी तकलीफ खत्म हुई और ये अब सामान्य जीवन यापन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *