बारां : जल्द हर घर के दरवाजे पर पहुंचेंगे सांसद दुष्यंत सिंह, शुरू करेंगे ‘सांसद थाँकी चौखट पर’ पदयात्रा

बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह अपने पूरे लोकसभा क्षेत्र की पैदल यात्रा करेंगे। जिसका नाम ‘सांसद थांकी चौखट पर’ रखा गया है। यानी आपकी चौखट पर…

d2 | Sach Bedhadak

बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह अपने पूरे लोकसभा क्षेत्र की पैदल यात्रा करेंगे। जिसका नाम ‘सांसद थांकी चौखट पर’ रखा गया है। यानी आपकी चौखट पर सांसद। यह यात्रा आगामी 28 अगस्त को सीता बाड़ी से शुरू होगी। और 10 सितम्बर 2022 को देवनारायण भगवान मंदिर हरनावदा शाह जी छाबड़ा पहुँचेगी। यहां पर इस यात्रा का समापन होगा। इसके बाद यह यात्रा दूसरे चरण में झालावाड़ जिले में की जायेगी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि चार विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाली दुष्यंत की इस यात्रा का हर दिन आगाज सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर किया जाएगा।

मोदी सरकार के काम को घर-घर पहुंचाना उद्देश्य

बारां में दुष्यंत सिंह ने अपने सांसद कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि यह यात्रा उन्होंने अपनी माँ वसुंधरा राजे से प्रेरित हो कर शुरू की है। वे जब सांसद थी तब ऐसी पद यात्रा करती थीं। उन्होंने कहा कि यात्रा का मक़सद मोदी सरकार की उपलब्धियों और राज्य की गहलोत सरकार की असफलताओं को घर-घर पहुँचाना है।

साधु-संतों की हत्या-आत्महत्या पर प्रदेश सरकार को घेरा

प्रदेश में लगातार साधुओं-संतों की हत्या-आत्महत्या होने के मामले में उन्होंने कहा कि ये प्रदेश की कैसी सरकार है जिसमें संत-महात्माओं और पुजारियों को आत्मदाह करना पड़ रहा है। अब तो इस सरकार को भगवान भी बचाने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विधान सभा चुनाव में कहा था कि 10 दिन में किसानों का सम्पूर्ण कर्ज़ा माफ़ किया जाएगा।लेकिन अब हालात ये है कि किसान उन्हें ढूंढ रहे हैं।
उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार का किसानों पर जरा भी ध्यान नहीं है। खेतों में किसानों का लहसुन सड़ रहा है। उनके खाद्यान्न बर्बाद हो रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ सरकार के खनिज विभाग ने लीजों की अवधि को बढ़ा दिया है। जनता के लाभ के लिए चुनी गई सरकार कांग्रेस नेताओं के लाभ की सरकार बन कर रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *