WPL 2024 का शेड्यूल घोषित, मुंबई-दिल्ली के बीच होगा उद्घाटन मैच, यहां देखें पूरी डिटेल्स

WPL 2024 : महिला प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषित कर दिया है। इस सीजन का उद्घाटन मैच डिफेंडिंग…

wpl 01 2 | Sach Bedhadak

WPL 2024 : महिला प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषित कर दिया है। इस सीजन का उद्घाटन मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआती मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 23 फरवरी को खेला जायेगा। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 मार्च 2024 को दिल्ली में होगा। साल 2024 में डब्ल्यूपीएल में कुल 22 मैच होंगे और टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जायेगी। जबकि एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम भिड़ेंगी। फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। एलिमिनेटर 15 मार्च को खेला जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:– MS Dhoni Defamation Case : बुरे फंसे महेंद्र सिंह धोनी, पुराने बिजनेस पार्टनर दर्ज करवाया मानहानि केस

इस टूर्नामेंट में पिछले सीजन की तरह कोई होम-अवे फॉर्मेट नहीं होगा। हालांकि अगले सीजन में टूर्नामेंट 2 शहरों, दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जायेगा। हालांकि अगले सीजन में टूर्नामेंट दो शहरों, दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जायेगा। बता दें कि डब्ल्यूपीएल 2024 का सीजन पिछले साल के फॉर्मेट की तरह होगा। इसमें लीग राउंड में टॉप 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 15 मार्च को एलिमिनेटर खेलेंगी।

2023 में मुंबई इंडियंस बनी थी चैम्पियन
साल 2023 के सीजन में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग 345 रन बनाकर टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर थीं, वहीं मुंबई इंडियंस के हेले मैथ्यूज ने 10 मैचों में 16 विकेट लेकर पर्पलल कैप जीती थी।

महिला प्रीमियर लीग 2024 का पूरा शेड्यूल

23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
26 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
1 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
3 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
4 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु
5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
6 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
7 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली
10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
11 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली
13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली
15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर
17 मार्च – दिल्ली में फाइनल