चोकर्स के खिलाफ इन 5 भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए टी20 में सबसे ज्यादा रन, नंबर वन है गौतम गंभीर

IND vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। अफ्रीकाई की पिच पर बल्लेबाजी करना…

sahwag 01 2 | Sach Bedhadak

IND vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। अफ्रीकाई की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। भारतीय टीम के कौन से बल्लेबाज यहां टी20 में सबसे ज्यादा सफल रहे हैं, आइए जानते है…

यह खबर भी पढ़ें:– क्या विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड? ब्रायन लारा ने की बड़ी भविष्यवाणी

(1) गौतम गंभीर
भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय में रन बनाने का रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम दर्ज है। बता दें कि गंभीर ने यहां 8 टी20 मैच खेले है और 46 की औसत से 276 रन बनाए है। वो टी20 वर्ल्ड कप 2007 की विजेता टीम के अहम सदस्य रह चुके हैं।

ms dhoni 02 | Sach Bedhadak

(2) महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका में 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.50 की औसत से 244 रन बनाए है। एमएस धोनी ने अफ्रीकाई धरती पर ही टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारतीय टीम को विजेता बनाया था।

(3) रोहित शर्मा
इस सूची में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद है। साउथ अफ्रीका में कुल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 43.25 की औसत से 173 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने भी दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में खेले गए क्रिकेट कप 2023 में भी शानदार प्रदर्शन किया है। भले वो भारत को फाइनल मैच नहीं जीता पाएं लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी कमाल की रही है।

rohit sharma 01 32 | Sach Bedhadak

(4) वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका में 7 टी20 मैचों में 27.83 की औसत से 167 रन बनाए हैं। सहवाग ने भी भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2007 की स्क्वाड के सदस्य थे। अगर वीरेंद्र सहवाग के टी20 क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 19टी20 मैचों में 21.89 की औसत से कुल 394 रन बनाए है। जिसमें उनके नाम 2 अर्धशतक शामिल है।

(5) युवराज सिंह
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी साउथ अफ्रीका में 7टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 26.66 की औसत से 160 रन बनाए है। युवराज सिंह भी टी20 वर्ल्ड कप 2007 में शामिल थे।