World Cup 2023 : भारतीय स्क्वॉड का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा को कमान…युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन OUT

World Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर सिलेक्शन केमिटी ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर…

team india 01 | Sach Bedhadak

World Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर सिलेक्शन केमिटी ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस मेगा टूर्नामेंट में भाग लेगी वाली सभी टीमों ने अपनी-अपनी टीमों के स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच के साथ धमाकेदार अंदाज में होगा।

बीसीसीआई के अनुसार, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे नाम हैं तो एशिया कप में टीम का हिस्सा रहे तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन का भी पत्ता कट गया है।

यह खबर भी पढ़ें:- Video Viral : बाबर नहीं विराट की दीवानी हैं ये पाकिस्तानी लड़की, बोली-‘चाचा पड़ोसियों से प्यार करना बुरी बात तो नहीं’

kl rahul 01 1 | Sach Bedhadak

केएल राहुल की वर्ल्ड कप टीम में एंट्री
एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में भी केएल राहुल का शामिल किया गया है, क्योंकि रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर भरोसा जताया है। हालांकि चोट के चलते वो एशिया कप के शुरुआती 2 मैचों से बाहर है। इनके अलावा टीम में टीम में श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं तो विकेटकीपर ईशान किशन का नाम भी है।

बीसीसीआई ने टीम का अनाउंसमेंट श्रीलंका में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया है, जहां टीम इंडिया पाकिस्तानी की मेजबानी में टूर्नामेंट खेल रही है। प्रसे कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मौजूद रहे।

team india 03 | Sach Bedhadak

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्याकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शेड्यूल

(1) 8 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, दोपहर 2 बजे।
(2) 11 अक्टूबर: भारत बनाम अफगानिस्तान, नई दिल्ली, दोपहर 2 बजे।
(3) 14 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद, दोपहर 2 बजे।
(4) 19 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, पुणे, दोपहर 2 बजे।
(5) 22 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, दोपहर 2 बजे।
(6) 29 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ, दोपहर 2 बजे।
(7) 2 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई, दोपहर 2 बजे।
(8) 5 नवंबर: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, दोपहर 2 बजे।
(9) 12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड्स, बेंगलुरु, दोपहर 2 बजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *