IPL 2024 : MI ने फिर दौहराया इतिहास, 4 बार किया वो कारनामा, जो आजतक कोई भी टीम नहीं कर पाई

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और अभी तक इस टूर्नामेंट में 15 टीमें लीग में हिस्सा ले…

Hardik Pandya 04 1 | Sach Bedhadak

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और अभी तक इस टूर्नामेंट में 15 टीमें लीग में हिस्सा ले चुकी हैं। वर्तमान में 10 टीमें आईपीएल का हिस्सा है। वहीं डेक्कन चार्जर्स, कोच्चि टस्कर्स केरला, पुणे वॉरियर्स इंडिया, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस को अलग-अलग कारणों से हटा दिया जा चुका है। मगर एक रिकॉर्ड ऐसा है जो केवल मुंबई इंडियंस के नाम है। शेष 14 टीमें वैसे कारनामा एकबार भी नहीं कर पाई हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-  IPL 2024 : Virat Kohli से ऑरेंज कैप छिन सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, युजवेंद्र चहल ने किया पर्पल कैप पर कब्जा, यहां जानें पूरा गणित

MI ने 16वें ओवर में हासिल किया बड़ा टारगेट
मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 196 रनों का लक्ष्य 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था। ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम का शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 रनों की पार्टनरशिप हुई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का भी बल्ला जमकर बोला है। तिलक वर्मा (Tilak Verma) और हार्दिक पंड्या नाबाद (Hardik Pandya) रहते हुए टीम को सीजन की दूसरी जीत दिलाई है। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने चौथी बार आईपीएल इतिहास में बड़ा कारनामा कर दिया है।

virat kohli 02 7 | Sach Bedhadak

MI ने चार बार हासिल किया बड़ा स्कोर
मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल इतिहास में अभी तक चार बार 190 या उससे ज्यादा के लक्ष्य का 17 से कम ओवर में हासिल किया है। बता दें कि पिछले साल आरसीबी के खिलाफ ही इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस ने 200 रनों का टारगेट 16.3 ओवर में हासिल कर लिया था। 2017 में पंजाब के खिलाफ भी 199 रन मुंबई ने 15.3 ओवर में बना दिए है। इससे पहले 2014 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 190 रन मुंबई ने 14.4 ओवर मे बनाकर मैच जीता था।

Rohit sharma 01 47 | Sach Bedhadak

MI के अलावा कोई भी टीम नहीं कर पाई यह कारनामा
बता दें कि मुंबई इंडियंस के अलावा कोई भी अन्य टीम एकबार भी 190 रनों से ज्यादा का टारगेट 17 ओवर से कम में चेज नहीं कर पाई है। बता दें कि दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ 209 रनों के टारगेट 17.3 ओवर में चेज किया था। वहीं आआर ने 2021 में सीएसके के खिलाफ 190 रनों का लक्ष्य हासिल करने में 17.3 ओवर लिए थे।