Begun Vidhan Sabha: पिछले चुनाव में कांग्रेस का कब्जा, अबकि बार दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर

चित्तौड़गढ़ जिला की बेगूं विधानसभा सीट के बारें में जानकारी देगे। बेगूं विधानसभा सीट पर वर्तमान में कुल 2,78,575 मतदाता वोट डालेंगे।

Copy of ashok gehlot 48 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर लगातार राजनीति पार्टियां 2023 में अपनी सरकार बनाने को लेकर जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी है। इस बीच सच बेधड़क भी आपको लगातार राजस्थान की 200 विधानसभा सीट को लेकर प्रत्येक सीट के समीकरण बता रहा है। इस बीच आज हम आपको मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिला की बेगूं विधानसभा सीट के बारें में जानकारी देगे। यहां पर सियासी समीकरण क्या है? आइए जानते है…

विधानसभा में मतदाताओं की संख्या

बेगूं विधानसभा सीट पर वर्तमान में कुल 2,78,575 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें से 1,42,078 पुरुष और 1,36,490 महिलाएं हैं। चुनाव के लिए कुल 313 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। पिछले चुनाव की बात करें तो 2018 में कुल 258677 मतदाता थे। जो इस बार 19898 बढ़ गया है।

बड़े मुद्दे जिन पर लड़ा जाएगा चुनाव

  • क्षेत्र के युवा वर्ग को रोजगार उपलब्ध नहीं होने से पलायन कर रहे हैं। यहां इंडस्ट्री को बढ़ावा देने का मुद्दा हर चुनाव में उठता है।
  • चंबल का पानी लाने की मांग क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार बढ़ रहा है। यहां के लोग चंबल से पीने का पानी लाने की मांग कर रहे हैं। यह पानी बेगूं भैंसरोड़गढ़ क्षेत्र के 240 गांवों में लाया जाएगा।
  • बेगूं में हमेशा से मेडिकल सुविधाओं की कमी रही। हर चुनाव में यह मुद्दा उठता भी है। इस सरकार ने यहां के अस्पताल को उप जिला अस्पताल का दर्जा दिया, जिससे लगा कि सुविधाएं बढ़ेंगी, लेकिन यह दर्जा दिए
  • बेगूं विधान सभा सीट पर हर बार बाहरी नेताओं का मुद्दा भी उठता है। यहां पिछले 15 साल से बाहरी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। कार्यकर्ता स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की मांग भी करते हैं।

पिछले तीन चुनावी के समीकरण

  • राजस्थान विधानसभा 2018 में बेंगू सीटों में से कांग्रेस के राजेंद्र सिंह विधूड़ी ने बीजेपी के सुरेश धाकड़ को 1661 वोट से हराया था। कांग्रेस से विधूड़ी को 99259 और बीजेपी के सुरेश धाकड़ को 97598 वोट मिलें। हालांकि, इस जीत का मार्जन बहुत ज्यादा कम था।
  • साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सुरेश धाकड़ ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी को 21296 मतों से हराया था। कांग्रेस के ही जीतेंद्र सिंह राठौर टिकट न मिलने के चलते निर्दलीय खड़े हो गए और 19837 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। बीजेपी के सुरेश धाकड़ को 84876 वोट और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह विधूड़ी को 63378 वोट मिले थे।
  • इससे पहले 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह विधूड़ी ने बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री चुन्नी लाल धाकड़ को कड़े मुकाबले में 643 मतों से शिकस्त दी। राजेंद्र सिंह को 59106 जबकि बीजेपी के चुन्नी लाल धाकड़ को 58463 वोट मिले थे।