कचरा नहीं बालों के लिए वरदान है चुकंदर के छिलके, स्कैल्प से जुड़ी इन समस्याओं को करेगा दूर

हम अक्सर सब्जियों और फलों के छिलके निकालकर कचरा समझ फेक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, ऐसी कई सब्जियां और फल होते…

BEETROOT PEEL | Sach Bedhadak

हम अक्सर सब्जियों और फलों के छिलके निकालकर कचरा समझ फेक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, ऐसी कई सब्जियां और फल होते हैं जिनके छिलके काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें से एक है चुकंदर, हम सोचते हैं कि जितना भी हेल्थ के लिए फायदेमंद है वो चुकंदर के इंटरनल पार्ट में है। लेकिन असल में चुकंदर के झिलके में आयरन, पोटेशियम के साथ-साथ विटामिन ए विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट जैसे कई गुण होते हैं। इसके अलावा चुकंदर के छिलके में carotenoid पाए जाते हैं, जिससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है और बाल झड़ना भी कम हो सकता है। चलिए जानते हैं कि, कैसे आप चुकंदर के छिलके से अपने बालों को सेहतमंद बना सकते हैं।

ऐसे बनाएं हेयर माक्स

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको पहले 3 से 4 चुकंदर के छिलके चाहिए होंगे। इसके बाद इसे धो लें और इसमें करीब 3 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसे एक मिक्सर में अच्छे से बलैंड कर लें और फिर अपने बालों में अच्छे से लगाएं। हेयर मास्क को तकरीबन 20 से 25 मिनट तक अपने स्कैल्प पर लगा कर रखें और फिर नॉर्मल पानी से धोलें। इस प्रोसेस को हफ्ते में 2 से 3 बार अपनाएं आपको जल्द ही फायदा मिलेगा।

कुछ ऐसे हैं हेयर मास्क के फायदें

डैंड्रफ करे दूर

डैंड्रफ की परेशानी तो इन दिनों कई लोगों को रहती है। इसके लिए हम कई तरह के नुस्खें भी करते हैं। इसलिए आप डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर का हेयर मास्क लगा सकते हैं। स्कैल्प पर हेयर मास्क लगाने से बालों में मौजूद गंदगी दूर होती है। ये ड्राइनेस भी कम करता है।

सफेद बालों को कहे बाय-बाय

चुकंदर बालों को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। अगर आपको सफेद बालों की परेशानी है तो आप चुकंदर का हेयर मास्क लगा सकते हैं। चुकंदर आपके बालों के लिए प्राकृतिक हेयर डाई का काम करता है।

हेयर फॉल करे दूर

हेयर फॉल एक कॉमन परेशानी है। इसके लिए आप चुकंदर का मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके छिलके में जो गुण मौजूद होते हैं उनसे आपके स्कैल्प का ब्लड सरकुलेशन बढ़ाता है। ये हेयर फॉलिकल्स के रक्त संचार में सुधार करके बालों को बढ़ाने और मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *