Rajasthan politics: भाजपा प्रत्याशी महिमा सिंह कार्यकर्ता पर भड़कीं, बोली-‘आपको वोट देने की जरूरत नहीं’

Rajsamand Lok Sabha Seat: राजसमंद सीट से भाजपा प्रत्याशी महिमा सिंह ने जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ता पर भड़कते हुए बोली-‘आप वोट मत डालना।’

Mahima singh mewara | Sach Bedhadak

Rajsamand Lok Sabha Seat: राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा ने उदयपुर के राजघराने की बहू महिमा सिंह मेवाड़ (Mahima Singh Mewar) को मैदान में उतारा है। महिमा बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ताबड़तोड़ प्रचार-प्रचार में जुटी हैं। महाराणा प्रताप सिंह के परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिमा सिंह को लोगों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान वह कई बार अपना आपा खो बैठी हैं, जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। ताजा मामला चलरेल मगरा क्षेत्र का है, जहां महिमा ने एक कार्यकर्ता के सवाल पर भड़कते हुए कहा कि आप वोट मत डालना।

यह खबर भी पढ़ें:-पति को जिताने के लिए पूर्व CM की बहू का नया अंदाज! माली समाज को एकजुट करने का प्रयास

‘आप वोट मत देना’

राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी महिमा सिंह चुनावी प्रचार के दौरान चलरेल मगरा क्षेत्र में पहुंची। यहां महिमा को जनता का खूब प्यार मिला। इस दौरान कार्यकर्ता ने महित से सवाल किया कि हिंदूस्तान जिंक में बाहरी लोगों को रोजगार और स्थानीय लोगों की अवहेलना का मुद्दा उछाया। इस पर महिमा भड़क उठी और कार्यकर्ता का नाम पुछकर उसे कहा कि आपको यदि ऐसा लगता है तो आपको वोट देने की जरूरत नहीं है। दरअसल, भाजपा ने जोधपुर में महिमा को प्रत्याशी बनाया है जो बाहरी हैं।

‘कांग्रेस उठा सकती है फायदा’

कार्यकर्ताओं पर इस तरह नाराजगी जाहिर करने से महिमा सिंह को नुकसान होना पड़ रहा है। दरअसल, कांग्रेस पहले महिमा के बाहरी होने का मुद्दा उठा रही है और अब उनकी नाराजगी को बड़ा मुद्दा बनाकर जनता के सामने पेश करने से चूकने वाली नहीं हैं। दरअसल, चुनाव के दौरान प्रत्याशी को जनता की बातें चुपचाप सुनते हुए उन्हें अपना बनाना का प्रयास करते हैं। महिमा मंच ही अपना आप खो बैठी और विवास्पद बयान दे डाला। चुनावी समय होने से अब कांग्रेस प्रत्याशी इसको मुद्दा बनाने और इसका चुनावी फायदा उठाने का प्रयास कर रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-‘वोट मुझे दो…चांद तक सोने की सीढ़ी लगवा दूंगा’ कांग्रेस प्रत्याशी पर भड़के शेखावत ने पूछा-‘सोना कहां से लाओगे’

बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महिमा सिंह के पति विश्वराज सिंह मेवाड़ नाथद्वारा विधानसभा चुनाव लड़े और लोगों का अपार प्यार भी मिला। लोगों ने उन्हें नाथद्वारा से विधायक बनाया। अब उनकी पत्नी महिमा सिंह सांसदी के चुनावी मैदान में हैं। लेकिन महिमा के गुस्से वाला जो वीडियो वायरल हो रहा है इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।