राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया 17 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां देखें पूरी लिस्ट

सरकारी नौकरी के लिए कैंपिटिशन की तैयारी कर रहे राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खुश खबरी। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2023-24 में होने वाली भर्तियों के लिए परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है।

rajasthan staff selection board | Sach Bedhadak

जयपुर। सरकारी नौकरी के लिए कैंपिटिशन की तैयारी कर रहे राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खुश खबरी। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2023-24 में होने वाली भर्तियों के लिए परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने करीब 17 विभागों में भर्तियों की संभावित तारीख और माह का कैलेंडर जारी किया है।

पहले यह भर्ती परीक्षा कैलेंडर 15 मई, 2023 को जारी किया गया था, अब इस कैलेंडर में संशोधन किया गया है। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन भर्ती परीक्षाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-RPSC ने निकाली 533 पदों पर भर्ती, 5 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन, देखें

  1. सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2023-21 जनवरी, 2024
  2. संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-03 फरवरी, 2024 (Morning)
  3. संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-03 फरवरी, 2024 (Evening)
  4. कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-04 फरवरी, 2024
  5. कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-11 फरवरी, 2024
  6. संगणक सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-03 मार्च, 2024
  7. पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-मार्च-अप्रैल, 2024
  8. सुपरवाईजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-मार्च-अप्रैल, 2024
  9. उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-मार्च-अप्रैल, 2024
  10. छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-ना (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-मार्च-अप्रैल, 2024
  11. पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-मार्च-अप्रैल, 2024
  12. प्लाटून कमाण्डर सीधी भर्ती परीक्षा 2023-मार्च-अप्रैल, 2024
  13. छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी भर्ती-मार्च-अप्रैल, 2024
  14. कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-मार्च-अप्रैल, 2024
  15. पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-मार्च-अप्रैल, 2024
  16. जिलेदार (सिचाई) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-मार्च-अप्रैल, 2024
  17. कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2023-मार्च-अप्रैल, 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *