‘बिल्ला नंबर 756…’ सिर पर संदूक, लाल वर्दी, जब आनंद विहार रेलवे स्टेशन कुली बन पहुंचे राहुल गांधी

कभी मोटर मैकेनिक तो कभी किसान के अवतार में दिखने वाले राहुल गांधी अब कुली की यूनिफॉर्म में नजर आए।

sach 1 78 | Sach Bedhadak

Rahul Gandhi : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों आम लोगों से जुड़ने के लिए हर कोशिश में लगे हुए हैं। कभी मोटर मैकेनिक तो कभी किसान के अवतार में दिखने वाले राहुल गांधी अब कुली की यूनिफॉर्म में नजर आए। ऐसे में यह तो साफ है कि भारत जोड़ो यात्रा को खत्म हुए एक साल बीत चुका है। लेकिन, राहुल गांधी तब से ही लगातार देश की जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Rahul Gandhi 01 1 | Sach Bedhadak

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी ने कुलियों से मुलाकात की। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कुली की लाल ड्रेस पहनी और बैज लगाया। जिस पर नंबर 756 लिखा हुआ था। इसके बाद सिर पर सामान उठाकर कुलियों के साथ चलते नजर आए। इस दौरान उनके साथ मौजूद कुली राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। कुलियों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने उनकी समस्याएं जानीं।

कांग्रेस का ट्वीट-जारी है भारत जोड़ो यात्रा

Rahul Gandhi 02 | Sach Bedhadak

राहुल गांधी की कुलियों से मुलाकात के बाद कांग्रेस ने ट्वीट किया कि जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है…

सोनीपत में जाना था किसानों का दर्द

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही राहुल गांधी आए दिन कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिससे हर कोई चौंक जाता है। इससे पहले 7 जुलाई को राहुल गांधी ने दिल्ली ने शिमला जाते वक्त हरियाणा के सोनीपत में किसानों का दर्द जाना था। राहुल गांधी ने बरोदा विधानसभा क्षेत्र के मदीना गांव में किसान संजय के खेत में जाकर ट्रैक्टर चलाया था। साथ ही धान बोने के बाद किसानों से उनकी समस्याएं जानी थी।

ये खबर भी पढ़ें:-किसानों का दर्द सुना, ट्रैक्टर चलाया और बोया धान…सोनीपत के खेतों में जब पहुंचे राहुल गांधी