Monkey Pox : मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत, तीन और संदिग्ध मिले

Monkey Pox : देश में मंकीपॉक्स से पहली मौत दर्ज की गई है। यह मौत कुछ दिन पहले UAE से केरल आए 22 वर्षीय युवक…

mokey | Sach Bedhadak

Monkey Pox : देश में मंकीपॉक्स से पहली मौत दर्ज की गई है। यह मौत कुछ दिन पहले UAE से केरल आए 22 वर्षीय युवक की हुई है। बीते शनिवार सुबह केरल के त्रिशूर स्थित एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि युवक की मौत की जांच की जाएगी। अब तक उसके नमूनों की रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मरीज युवा था और उसे कोई बीमारी भी नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग उसकी मौत का कारण पता करेगा।

मंकीपॉक्स से मौत, एक्शन में मोदी सरकार

युवक 21 जुलाई को UAE से भारत आया था। UAE से आने के एक दिन पहले उसकी मंकीपॉक्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 27 जुलाई को युवक अस्पताल में भर्ती हुआ था और यहां परिवार के साथ रह रहा था। वहीं मंकीपॉक्स से मौत पर केंद्र की मोदी सरकार एक्शन मो़ड में आ गई है। केंद्र ने मंकीपॉक्स पर नजर रखने औऱ इन्फेक्शन की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टीम मंकीपॉक्स इंफेक्शन का पता लगाने के लिए जांच केंद्रों के विस्तार को लेकर सरकार का मार्गदर्शन करेगा। इसके अलावा मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए टीकाकरण के पहलुओं पर नजर रखेगा। यह टीम नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी के पॉल के नेतृत्व में काम करेगी।

देश में मंकीपॉक्स के 3 और मिले संदिग्ध

देश की राजधानी नई दिल्ली में मंकीपॉक्स के दो औऱ संदिग्ध मिले। दोनों संदिग्ध अफ्रीकी मूल के हैं। इन दोंनों संदिग्धों को दिल्ली के ही LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके सैंपल पुणे स्थित वायरोलॉजी में भेज दिए गए हैं। इसके अलावा आज ही झारखंड के देवघर में एक मंकीपॉक्स का संदिग्ध मिला है। जिसके बाद देवघर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वालों की जांच शुरू कर दी है। वहीं संदिग्ध को आइसोलेट किया गया है उसका सैंपल पुणे की लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *