Har Ghar Tiranga Campaign : पीएम मोदी की जनता से अपील, 13 से 15 अगस्त तक घर में फहराएं तिरंगा

Har Ghar Tiranga Campaign : इस साल भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव ( Azadi Ka Amrit Mahotsav ) मना रहा है। अगले महीने की…

pm narendra modi

Har Ghar Tiranga Campaign : इस साल भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव ( Azadi Ka Amrit Mahotsav ) मना रहा है। अगले महीने की 15 तारीख को पूरा देश आजादी ( Independence Day ) का उत्सव मनाएगा। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां भी शुरू भी हो गई है। आजादी का अमृत महोत्सव ( Azadi Ka Amrit Mahotsav ) तो पहले से जारी है। इसी के तहत अब हर घर तिरंगा अभियान ( Har Ghar Tiranga Campaign ) को शुरू किया गया है। इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने आज जनता से एक अपील की है। जिसमें उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त, इन 3 दिनों तक हर नागरिक अपने घर में तिरंगा लहराएगा। वैसे तो 15 अगस्त के दिन अधिकतर लोग अपने घरों, दफ्तरों में तिरंगा फहराते हैं, लेकिन मोदी ( PM Narendra Modi ) की इस अपील से अब हर घर तिरंगा फहराया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने ट्वीट कर कहा कि इस साल हम आजादी का मृत महोत्सव मना रहे हैं। इसी के तहत अब हम हर घर तिरंगा अभियान ( Har Ghar Tiranga Campaign ) को धार देंगे। आप सभी लोग अपने-अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। प्रधानमंत्री ने इससे पहले एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया था कि आज का दिन इतिहास में बेहद खास है क्योंकि आज के ही दिन तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज ( National Flag ) के रूप में अपनाया गया था। इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ( PM Narendra Modi ) ने देश के पहले तिरंगे की तस्वीर भी साझा किया। जिसे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने फहराया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) ने कहा कि इस अभियान से देशभर से 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। जो हर नागरिक के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *