आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां और काले कारनामों का बादशाह…ऐसी है डॉन की लाइफस्टाइल जिसे देख होश उड़ जाएंगे!

नई दिल्ली। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी और 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम (67) अंतिम सांसें गिन रहा है। गैंगस्टर दाऊद…

New Project 2023 12 18T130653.203 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी और 1993 के मुंबई बम धमाकों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम (67) अंतिम सांसें गिन रहा है। गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया है। दाऊद इब्राहिम कराची के एक अस्पताल में भर्ती है। दाऊद इब्राहिम भारतीय अंडरवर्ल्ड के सबसे प्रमुख अपराधियों में से एक है। दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई बम हमले का आरोपी है। अमेरिका ने भी उसे आतंकी घोषित कर रखा है।

दाऊद इब्राहिम का जन्म 26 दिसंबर 1995 को हुआ था। 70 के दशक में डोंगरी में दादागीरी करने वाला दाऊद इब्राहिम देखते ही देखते मुंबई के अंडरवर्ल्ड में तेजी से उभरने लगा था। पहले वो हाजी मस्तान गैंग में काम करता था। वहीं रहते रहते उसका प्रभाव बढ़ने लगा। उसके गैंग को लोग डी-कंपनी कहने लगे थे। वो उसका मुखिया माना जाता था। दाऊद इब्राहिम अंडरवर्ल्ड की दुनिया का वो नाम है, जो भारत समेत दुनिया के तमाम देशों के लिए एक सिरदर्द बना हुआ है। इसके गुनाहों की कहानी काफी पुरानी है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में दाऊद इब्राहिम ने वेश्यावृत्ति, जुआ और ड्रग्स के धंधे से अरबों रुपयों का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें :- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को PAK में दिया गया जहर? 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है दाऊद इब्राहिम

अंडरवर्ल्ड का डॉन बनने के बाद दाऊद इब्राहिम ने हजारों करोड़ों रुपए की संपति का मालिक बन बैठा है। हालांकि, मुंबई सहित देश के कई इलाकों में उसकी संपत्ति को सीज किया जा चुका है। दाऊद इब्राहिम के पास हुंडई एक्सेंट सेडान कार भी थी, जो नीलाम हो चुकी है।

फोर्ब्स मैगजीन की रिपोर्ट बताती है कि दाऊद इब्राहिम के पास कुल 670 करोड़ डॉलर (करीब 43 हजार 550 करोड़ रुपए) की संपत्ति है और वह दुनिया के टॉप 3 अमीर डॉन की लिस्ट में शामिल है।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम एक जमाने में मुंबई के काले धंधे का बेताज बादशाह था। अवैध शराब से लेकर सोने की स्मगलिंग का धंधा उसके इशारों पर चलता था, लेकिन 1993 बम धमाकों में आरोपी होने के बाद दाऊद यहां से फरार हो गया। तब से लेकर आज तक वह भारत का मोस्‍ट वांटेड अपराधी है।

यह खबर भी पढ़ें :- भारत का मोस्ट वांटेड, मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड…जहर ने किया खेल खत्म! कौन है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम?

भारत से जाने के बाद दाऊद पहले दुबई और फिर पाकिस्तान से अपने धंधे को ऑपरेट करता रहा। वक्त के साथ दाऊद ने अपने धंधे भी बदले। आज मुंबई के रियल इस्टेट सेक्टर में दाऊद और उसके करीबियों की अच्छी खासी दखल है। बीते कुछ सालों से दाऊद ने रियल इस्टेट में जमकर पैसे लगाए हैं। उसकी प्रॉपर्टी भारत, पाकिस्तान और खाड़ी देशों में हैं।

दाऊद ने रियल इस्टेट के धंधों के दम पर अरबों रुपये कमाए हैं। देश के दो दर्जन से ज्यादा शहरों में उसकी संपत्ति है। दाऊद के नाम एक होटल जायका भी है। दाऊद का ये होटल अब सीज हो चुका है। रियल इस्टेट सेक्टर में दाऊद की पहली पसंद स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के प्रोजेक्ट हैं। दाऊद के पाकिस्तानी शहर में 3 आलीशान घर हैं। इनमें से एक 30वें डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी में हाउस नंबर 37 और क्लिफ्टन रोड पर प्रसिद्ध व्हाइट हाउस है।

अमेरिकी ट्रेजरी कार्यालय विभाग ने दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी करार दिया है। साल 1993 के मुंबई बम विस्फोटों में उनकी संदिग्ध भूमिका के संबंध में 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया था।