अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को PAK में दिया गया जहर? 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है दाऊद इब्राहिम

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान के कराची में जहर देने का मामला सामने आया है।

Underworld-don-Dawood

Underworld Don Dawood Ibrahim : लाहौर। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान के कराची में जहर देने का मामला सामने आया है। ऐसे में गंभीर हालत में दाऊद को कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दावा किया जा रह है कि दाऊद को उसके घर पर ही जहर दिया गया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। हालांकि, इन रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दाऊद किस अस्पताल में हैं और उसकी हालत कैसी है, इस पर रहस्य बना हुआ है। इसकी वजह ये है कि पाकिस्तानी और भारतीय दोनों देशों के ही अफसरों ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है। दाऊद की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसका कारण जहर हो सकता है। इस चर्चा की वजह ये भी है कि पाकिस्तान में हाल के दिनों में कई आतंकियों की हत्याएं हुई हैं, जो भारत ही हिट लिस्ट में थे। इनमें कुछ को जहर दिए जाने की भी बात सामने आई है।

पाकिस्तान में मचा हड़कंप

इधर, दाऊद को जहर देने की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। जिसके चलते पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया गया है। पाकिस्तान के कई हिस्सों में ब्लैक आउट की खबरें आ रही है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब की सर्विस भी रोकी गई है।

1993 के मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है दाऊद

बता दें कि मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। 67 साल के दाऊद पर भारत में कई केस हैं, जिनसे बचते हुए वह कई सालों से कराची में रह रहा है। वह 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। भारत में दाऊद इब्राहिम पर संगठित अपराध, आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने के मामले दर्ज हैं। दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची शहर में रह रहा है. वहीं से ये अपनी पूरा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है।

कौन है मोस्ट वांटेड आंतकी दाऊद?

दाऊद इब्राहिम का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 1955 को हुआ था। उसके पिता मुंबई पुलिस में थे. लेकिन पिता से इतर दाऊद की रुचि क्राइम की ओर बढ़ती चली गई। गलत संगतों में पड़कर वो क्राइम के दलदल में फंसता चला गया। मुंबई में एक बिजनेसमैन को धमकी देने के आरोप में उसे जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। दाऊद पहली बार मुंबई बम ब्लास्ट के बाद सुर्खियों में आया। इस धमाके का वहीं मास्टर माइंड भी था। दाऊद इब्राहिम ग्लोबल टेरेरिस्ट भी घोषित हो चुका है। साल 2006 में भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को वॉन्टेड अपराधियों की एक सूची सौंपी थी। उस सूची में दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें:-‘भजन कैबिनेट’ पर दिल्ली में मंथन…नड्डा के घर डेढ़ घंटे चली बैठक, नई सरकार में 20 विधायक बन सकते हैं मंत्री