कर्नाटक में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई मौत की वजह

मंगलुरु। कर्नाटक में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलुरु के एक होटल में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।…

New Project 2023 03 31T153122.975 | Sach Bedhadak

मंगलुरु। कर्नाटक में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलुरु के एक होटल में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने एकसाथ सुसाइड की है। जिस होटल के कमरे में परिवार के लोगों के शव मिले। पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। जिसके कारण परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति ने अपनी 9 वर्षीय जुड़वां बेटियों और पत्नी को मारने के बाद खुद आत्महत्या की है।

पुलिस ने बताया कि मैसूर के रहने वाले देवेंद्र (48) ने पत्नी निर्मला और नौ साल के जुड़वा बच्चों चैतन्य और चैत्र के साथ आत्महत्या कर ली। शवों के पास से कथित रूप से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि कर्ज की समस्या के चलते परिवार ने आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि परिवार के चारों सदस्यों का शव एक लॉज में मिला। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग लॉज में तीन दिन तक ठहरे थे।

पहले उन्होंने लॉज को एक दिन के लिए बुक किया था, लेकिन बाद में इसे दो दिन के लिए बढ़ा दिया था। गुरुवार शाम कमरे की जांच होनी थी, लेकिन आज सुबह देर तक दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में लॉज के कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने कमरे को चेक किया तो परिवार के चार लोग मृत मिले। एकसाथ 4 लोगों की मौत की सूचना पर मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार जैन और पोर्ट स्टेशन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि हाल के वर्षों में कर्नाटक में सुसाइड की कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। कर्नाटक में सुसाइड करने वालों में आम लोगों से लेकर मशहूर परिवारों के सदस्य भी शामिल रहे हैं। कर्नाटक में ऐसे टूटते लोग और बिखरते परिवार की तमाम कहानियां है। सुसाइड करने वाले लोगों की सबसे बड़ी वजह डिप्रेशन है। तनाव के चलते लोग आत्महत्या जैसा कदम उठाते है।

जनवरी 2022 में कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन डॉ. सौंदर्या वी वाई ने अपने फ्लैट में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। सौंदर्या की बेंगलुरु के एमएस रमैय्या अस्पताल में डॉक्टर थीं। सौंदर्या के पति भी डॉक्टर हैं। जब सौंदर्या ने सुसाइड किया तो उनके बच्चे की उम्र महज 6 महीने थी। डॉक्टर सौंदर्या ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका भी पता नहीं चल सका।

दिसंबर 2022 में भी कर्नाटक के एएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्‍टल के टॉयलेट में केरल के एक छात्र के सुसाइड करने का मामला सामने आया था। नितिन केरल के कोझिकोड जिले का रहने वाला था। उसने द‍िसंबर में ही सीईएस के फर्स्‍ट ईयर में दाखिला लिया था। छात्र के माता-पिता दुबई में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *