राखी पर दो बहनों से गैंगरेप, 10 दरिंदों ने लूटे पैसे और मोबाइल फिर मंगतेर के सामने लूटी अस्मत, पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर भाई को राखी बांधकर लौट रही दो बहनों के साथ 10 वहसी दरिंदों गैंगरेप किया।

gangrape | Sach Bedhadak

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर भाई को राखी बांधकर लौट रही दो बहनों के साथ 10 वहसी दरिंदों गैंगरेप किया। दस आरोपियों ने एक युवती के मंगेतर के सामने दो बहनों से रेप किया। दोनों बहने महासमुंद से भाई को राखी बांधकर लौट रही थीं। इस दौरान पहले आरोपियों ने युवतिओं के साथ छेड़छाड़ की और फिर कुछ दूर जाकर उनका गैंगरेप किया।

आरोपियों ने युवतियों के साथ मौजूद युवक के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 10 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें 15 साल के लिए जेल भेज दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने कोर्ट से लेकर जेल तक आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान गुस्साई भीड़ आरोपियों को पीटने के लिए बेकाबू हो रही थी।

यह खबर भी पढ़ें:-लव मैरिज की सजा! गांव वालों ने दंपती को पीटा, महिला के कपड़े फाड़े

पहले लूटे पैसे और मोबाइल, फिर लूटी अस्मत

पीड़ित युवती ने 30 अगस्त की रात मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया-’30 अगस्त वह अपनी बहन और एक परिचित युवक के साथ अपने भाई को राखी बांधकर लौट रही थी। इसी दौरान मंदिर हसौदा थाना इलाके में रिम्स कॉलेज के पास तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें हाथ देकर उनकी स्कूटी रुकवा ली। उन्होंने हमें डरा धमाकर पैसे और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद पीछे से चार बाइक पर और भी लड़के आ गए। वे सब हमें जान से मारने की धमकी देकर कुछ दूर ले गए और फिर मेरी और मेरी बहन की अस्मत लूट ली।’

पीड़ित लड़कियों ने सुनाई आपबीती

इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने एडिशनल एसपी नीरज चन्द्राकर, चंचल तिवारी, डीएसपी अविनाश मिश्रा, दिनेश सिन्हा, ललिता मेहर और 6 थानेदारों को घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए। उन्होंने पीड़ित लड़कियों से घटना की पूरी जानकारी ली। आरोपी अज्ञात थे इसलिए पुलिस ने पीड़िता से आरोपियों का स्कैच बनवाया। स्कैच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।

यह खबर भी पढ़ें:-सीकर में कॉलेज छात्रा ​​​​​​​से दरिंदगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने बंदूक की नोक पर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया

3 घंटे में 8 आरोपी दबोचे

पुलिस ने घेराबंदी कर रात को रेलवे स्टेशन सहित अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर 3 घंटे के अंदर 8 आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के नाम पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्ण साहू और युगल किशोर हैं। इनमें से पांच आरोपी पिपरहट्‌टा गांव के हैं। शेष आरोपी बोरा, उमरिया और टेकारी गांव के हैं। मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर आदतन अरपाधी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *