आलिया, दीपिका और रश्मिका को पीछे छोड़ सोशल मीडिया पर Shraddha Kapoor ने कमाएं इतने फॉलोअर्स

Shraddha Kapoor हिन्दी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। साल 2010 में फिल्म ‘ तीन पत्ती’ से अपने करियर की शुरुआत करने…

shraddha kapoor | Sach Bedhadak

Shraddha Kapoor हिन्दी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। साल 2010 में फिल्म ‘ तीन पत्ती’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली Shraddha Kapoor ने दुनिया में काफी नाम कमाया है। उन्हें फिल्मी दुनिय़ा में 13 साल हो चुके हैं। उनके काम को लोगों ने हमेशा ही खूब पसंद किया है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि, एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी इस काम में मात दे दी है। इसके बाद एक्ट्रेस के फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Shraddha Kapoor पीछे छोड़ा बड़े सितारों को

सोशल मीडिया पर Shraddha Kapoor काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपने फैंस को लाइफ से जुड़े कोई अपडेट देने में चूकती नहीं है। आलिया और दीपिका की तरह भले ही Shraddha Kapoor ग्लोबल स्टार न हो लेकिन देश-दुनिया में लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं कि, सोशल मीडिया फॉलोइंग पर उन्होंने नेशनल क्रश से लेकर टॉप स्टार तक के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। उनके अब इंस्टाग्राम पर 80.1M फॉलोअर्स हैं।

इन सितारों के हैं इतने फॉलोअर्स

जहां एक ओर Shraddha Kapoor हाल ही में सारे रिकॉर्ड तोड़ 80.1M फॉलोअर्स कमाए हैं वहीं आलिया भट्ट के 76.8M, दीपिका पादुकोण के 73.7M, रश्मिका मंदाना के 37.8M और समंथा रुथ प्रभु के केवल 26M ही फॉलोअर्स हैं।

Shraddha Kapoor की अपकमिंग फिल्में

हाल ही में Shraddha Kapoor रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नज़र आई थी। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर काफी अच्छी कमाई की थी। फिलहाल Shraddha Kapoor की फइल्म स्त्री 2 की अनाउंसमेंट हुई है जो की साल 2024 में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *