‘क्या है सचिन में…लप्पू सो है…’, सपना चौधरी ने लिए सीमा-सचिन के मजे, देखें वीडियो

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से सचिन मीणा और सीमा हैदर सुर्खियों में बने हुए हैं। सचिन के प्यार में पागल पाकिस्तान की सीमा हैदर…

New Project 2023 07 28T182805.874 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से सचिन मीणा और सीमा हैदर सुर्खियों में बने हुए हैं। सचिन के प्यार में पागल पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ गैरकानूनी तरीके से भारत के आ गई है। जबसे दोनों की प्रेम कहानी सामने आई है तब से लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। यहां तक कि सीमा हैदर से भारतीय खुफिया एजेंसियां पूछताछ तक कर रही है। क्योंकि उन्हें शक है कि वह कहीं पाकिस्तान की कोई एजेंट तो नहीं।

हालांकि, सीमा लगातार मीडिया के सामने बता रही हैं कि वह एजेंट नहीं बल्कि सचिन की दीवानी हैं। सचिन और सीमा की प्रेम कहानी पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। किसी को भी दोनों की प्रेम कहानी हजम नहीं हो रही है। वहीं हरियाणा की डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी ने सचिन के लेकर बड़ा बयान दिया है।

सपना चौधरी ने एक वीडियो बनाकर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, सपना चौधरी ने पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन पर वीडियो बनाया है। सपना चौधरी ने वीडियो में सचिन का मजाक उड़ाते हुए उसे ‘झींगुर- सा लड़का’ तक कह डाला।

वीडियो में सपना ने सचिन पर ये क्हा…

वीडियो में सपना चौधरी बैंगनी रंग का सूट पहनें नजर आ रही हैं। उनके पीछे एक लड़का और एक लड़की रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सपना उन्हें देखते हुए कहती हैं, “सचिन, क्या है सचिन में, लंबू-सा सचिन है, मुंह में से बोलना बा पे आबे ना, बोलता वो है ना। झींगुर-सा लड़का, उससे प्यार। खुद को 5वीं पास बता रही है।”

सपना चौधरी ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनका ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सपना चौधरी के इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाह सपना जी वाह।” दूसरे ने लिखा, “पाकिस्तान का दामाद है वो।” वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा-ओय रे क्या गजब की ऐक्टिंग करी है।

सपना चौधरी की बढ़ती जा रही फैन फॉलोइंग…

बता दें कि अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली हरियाणा की सपना चौधरी दिन-ब-दिन फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। उनके डांस का हर कोई दीवाना है। लोगों को उनके लटके- झटके वाले वीडियोज के साथ-साथ उनके फनी वीडियोज भी काफी पसंद आते हैं। सपना चौधरी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज बनाकर डालती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *