Salman Khan ने किया बड़ा खुलासा, बताया- इस वजह से नहीं छोड़ पा रहे ‘Bigg Boss’

सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) वर्तमान में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि ‘बिग बॉस’ छोड़ने को लेकर सलमान…

Big Boss 01 | Sach Bedhadak

सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) वर्तमान में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि ‘बिग बॉस’ छोड़ने को लेकर सलमान कई बार प्लान बना चुके है, लेकिन सलमान का अपने फैंस के प्रति सच्चा प्यार सराहना ही उन्हें हर बार वापसी के लिए मजबूर करता है। हालांकि सलमान खान बिग बॉस को छोड़ने की कई बार धमकी दे चुके है, लेकिन फैंस के प्यार के चलते वो मजबूरन वापस आ जाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-RRKPK Box Office Collection Day 1: छठी बड़ी ओपनर बनी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’,

Big Boss 02 | Sach Bedhadak

बिग बॉस को छोड़ने को लेकर सलमान ने दिया बड़ा बयान
सलमान खान ने कहा है कि, मेरे फैंस मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि और गौरव हैं, मैं जो कुछ भी हूं उनकी बदौलत से हूं। हां कभी-कभार में शो मे अपना आपा खो देता हूं और बाहर भी चला जाता हूं लेकिन मैं हमेशा सिर्फ और सिर्फ अपने फैंस के लिए वापस आता हूं। जो मेरे वीकेंड का वार का इंतजार करते हैं।

बिग बॉस एक भारतीय रियलिटी शो फ्रेंचाइजी है जो डच रियलिटी शो बिग ब्रदर पर बेस्ट है। बता दें कि बिग बॉस शुरुआत में हिंदी भाषा में शुरु किया गया था। बिग बॉस मूल रूप से हिंदी भाषा में शुरू किया गया था और तब से इस शो को कन्नड़, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और मलयालम सहित भारतीय उपमहाद्वीप में बोली जाने वाली 7 भाषाओं में विस्तार किया गया है।

बता दें कि सलमान खान ने साल 2010 में बिग बॉस सीजन 4 में होस्ट के रूप में शो में शामिल हुए थे। जब से वो एक दशक से ज्यादा समय से शो का हिस्सा रहे है। वर्तमान में शो के ओटीटी वर्जन में, कंटेस्टेंट्स में पूजा भट्ट, आशिका भाटिया, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे, अविनाश सचदेवा और जद हदीद शामिल हैं। Bigg Boss OTT 2 जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है, जो फैंस को उनके पसंदीदा किरदारों की 24 घंटे कवरेज देता है।

salman khan 6 | Sach Bedhadak

वर्कफ्रंट
अगर सलमान खान की वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे। इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी हैं। हालांकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 182.44 करोड़ रुपए है। बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ दीवाली 2023 को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *