रवीना टंडन को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, बेटी राशा ने लिखा ऐसा दिल छू लेना वाला नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को शुक्रवार को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद एक्ट्रेस की बेटी राशा थडानी ने एक दिल छू लेना वाला पोस्ट लिखा।

Raveena Tandon | Sach Bedhadak

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को शुक्रवार को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद एक्ट्रेस की बेटी राशा थडानी ने एक दिल छू लेना वाला पोस्ट लिखा। रवीना को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से दिल्ली में उनकी उपलब्धियों और सिनेमा में उनके अहम योगदान के चलते सम्मानित किया गया था। इस दौरान रवीना टंडन के साथ उनकी बेटी राशा भी कार्यक्रम में मौजूद थीं।

यह खबर भी पढ़ें:-इंटरनेशनल सेलेब्स को पछाड़ दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बने शाहरुख खान

मां को पुरस्कार मिलने पर बेटी ने लिखा लंबा नोट

राशा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी मां के लिए एक लंबा नोट लिखा-‘पद्मश्री अवॉर्ड, भारतीय गणराज्य के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक। यह वर्ष आपके लिए खास है। आप हमेशा कहती हैं कि यह सब नाना की बदौलत है, आपको जो मिल रहा है, उसमें वह आपकी मदद कर रहे हैं। मुझे भी इस बात में कोई शक नहीं है। लेकिन, इसमें आपकी भी कड़ी मेहनत है। आपको जो सफलता, प्यार और सम्मान मिल रहा है, आप उसकी हकदार हैं।’

यह खबर भी पढ़ें:-बड़ी मुश्किल में फंसी ‘गदर 2’ एक्ट्रेस, कोर्ट ने जारी किया वारंट

मुझे इतनी खुशी हो रही है कि मैं बता भी नहीं सकती

राशा ने अपने नोट में आगे लिखा-‘ आपको और आपके काम को यूं सम्मानित होते देख मुझे कितनी खुशी हो रही है, मैं बता नहीं सकती। यह आपकी जीत है मां। आपकी विनम्रता, दयालुता रणबीर और मुझे कड़ी मेहनत करने और बेस्ट बनने के लिए प्रेरित करती है। हमें इंतजार है कि आगे क्या अच्छा होने वाला है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *