Raghav-Parineeti Wedding: परिणीति चोपड़ा के होने वाले दूल्हे की नेटवर्थ, कितना पढ़े-लिखे हैं राघव चड्ढा? पढिए

परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा से 24 सितंबर को उदयपुर में शादी करने जा रही हैं। अपनी शादी के लिए परिणीति और राघव भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। दो दिन बाद परिणीति चोपड़ा और राघव शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

ashok gehlot 9 | Sach Bedhadak

Raghav-Parineeti Wedding: परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा से 24 सितंबर को उदयपुर में शादी करने जा रही हैं। अपनी शादी के लिए परिणीति और राघव भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। दो दिन बाद परिणीति चोपड़ा और राघव शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि परिणीति के होने वाले पति राघव चड्ढा कितना पैसा कमाते हैं और कितने पढ़े-लिखे हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की राघव चड्ढा ने

परिणीति चोपड़ा के दूल्हे राजा राघव चड्ढा पढ़ाई में होनहार हैं। 11 नवंबर 1988 को जन्मे राघव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की। फिर 2009 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम पूरा किया। ग्रेजुएशन के बाद राघव ने 2011 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की।

राघव चड्ढा की कुल संपत्ति

राघव चड्ढा की नेटवर्थ की बात करें तो वह अच्छी खासी कमाई करते हैं। MyNeta.com के मुताबिक, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की कुल संपत्ति 50 लाख रुपये है। उनकी चल संपत्ति करीब 37 लाख रुपये है। लेकिन राघव चड्ढा लग्जरी लाइफ नहीं जीते हैं। उनके पास मारुति स्विफ्ट डिजायर है, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है। सोने के आभूषण और 37 लाख रुपये का घर यह साबित करता है कि राघव को सादा जीवन जीना पसंद है।

परिणीत और राघव की शादी कब है?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की चर्चा पहली बार मार्च 2023 हुई थी, जब दोनों को लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली और मई 2023 में अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया। आखिरकार अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी की रस्में 23 सितंबर 2023 से शुरू हो रही हैं और 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। परिणीति और राघव और उनके परिवार-दोस्त शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गए हैं।