Oscars 2023: जुनियर एनटीआर विदेशी मीडिया के सामने बताया कि, कैसे पिता बनेंगे राम चरण

Oscars 2023: साउथ के सुपरस्टार राम चरण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने दिसंबर 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। आपको बता…

Oscars 2023

Oscars 2023: साउथ के सुपरस्टार राम चरण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने दिसंबर 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। आपको बता दें कि, राम चरण इस समय ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए अमेरीका में हैं। वहा अमेरिकी माडिया से बात करते हुए राम चरण ने बताया कि, सोशल मीडिया पर घोषणा करने से पहले उन्होंने इस खुशखबरी को उन्होंने किस्से शेयर किया था। वहीं दूसरी ओर जूनियर एनटीआर ने बताया कि, वो जानते हैं कि रामचरण किस तरह के पिता बनेंगे। दोनों सितारे RRR टीम के साथ ऑस्कर 2023 से पहले अमेरिका में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

पिता बनने की खबर पर पहली बार दिया रिएक्शन

Oscars 2023: इस साल के ऑस्कर के लिए राम चरण नंगे पैर गए हैं। हाल ही में लॉस एंजिल्स में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने अपने पिता बनने की खुशखबरी पर बात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि, ‘सोशल मीडिया पर घोषणा करने से पहले उन्होंने तारक जूनियर एनटीआर के साथ खुशखबरी को साझा किया था।’

Oscars 2023: जूनियर एनटीआर ने बताया कैसे पिता बनेंगे रामचरण

मीडिया से बात करते हुए जूनियर एनटीआर ने कहा कि, ‘मैंने घोषणा करने से पहले अपनी खुशी साझा करने के लिए सबसे पहले जूनियर एनटीआर को फोन किया था। हम वास्तव में खुश हैं और हम पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ में काफी अच्छा कर रहे हैं. हमने जीवन को एक नए आयाम में देखना शुरू किया। मेरे माता-पिता बच्चे के स्वागत करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।’

जुनियर एनटीआर कहते हैं की वो रामचरण को एक अच्छे पिता के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा, ‘राम चरण का बच्चों के साथ काफी लगाव है। मुझे पता है कि वो बच्चों से कितना प्यार करते हैं। मेरे बच्चे हमेशा उनके साथ खेलना पसंद करते हैं। उन्होंने कभी भी उन्हें अपने को-स्टार या प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं माना।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *