भारत के सबसे लोकप्रिय सितारों की सूची जारी, शाहरुख ने मारी बाजी, सलमान और आमिर की छुट्‌टी

साल 2023 में हिंदी फिल्मों की कमाई के लिहाज से शाहरुख खान ने बाजी मारी है यह कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि इस साल उनकी 1 नहीं बल्कि दो फिल्में ब्लॉकबस्टर हुई हैं। किंग खान की फिल्म इस साल दुनियाभर में अब तक 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं।

Shahrukh khan 5 | Sach Bedhadak

साल 2023 में हिंदी फिल्मों की कमाई के लिहाज से शाहरुख खान ने बाजी मारी है यह कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि इस साल उनकी 1 नहीं बल्कि दो फिल्में ब्लॉकबस्टर हुई हैं। किंग खान की फिल्म इस साल दुनियाभर में अब तक 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं। पठान और जवान दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। अब शाहरुख ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में पहले स्थान पर हैं।

दूसरे स्थान पर आलिया, शाहरुख नंबर-1

IMDb ने 2023 के टॉप 10 भारतीय सितारों की सूची जारी की है, जिसमें शाहरुख खान नंबर 1 तो आलिया भट्ट दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में अक्षय कुमार से लेकर विजय सेतुपति तक का नाम शामिल है।

यह खबर भी पढ़ें:-Tiger 3 की कमाई में दिन ब दिन गिरावट, 9वें दिन की कमाई जानकर चकरा जाएगा आपका सिर

सूची में वामिका भी शामिल

इस सूची में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर है तो वामिका गब्बी को चौथा स्थान मिला है। वामिका को पहली बार सबसे लोकप्रिय सितारों की लिस्ट में जगह मिली है। दरअसल, इस साल वामिका ने विभिन्न भाषाओं की फिल्में की है और दर्शकों ने उनपर भर भरकर प्यार लुटाया है।

आलिया ने दर्शकों को दिया धन्यवाद

आलिया ने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि जहां मैं आज हूं। उम्मीद करती हूं कि आगे भी मैं उनका इसी तरह से मनोरंजन करती रहूंगी। फिलहाल मैं केवल प्यार और कृतज्ञता से भरी हूं। मैं कड़ी मेहनत जारी रखने और अधिक प्रेरक कहानियों व पात्रों को पर्दे पर जीवंत करने का वादा करती हूं।’ आलिया को पिछली बार फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

सूची में कौन-कौन शामिल?

IMDb द्वारा जारी की गई सूची में पांचवे स्थान पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा है, जो इस साल शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आई और खूब वाहवाही भी लूटी। छठे स्थान पर तमन्ना भाटिया, सातवें स्थान पर करीना कपूर, आठवें स्थान पर शोभिता धुलिपाला और नौवें पर अक्षय कुमार विराजमान हैं। 10 टॉप भारतीय सितारों की सूची में आखिरी स्थान विजय सेतुपति को मिला है, जो शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में विलेन बने थे।

यह खबर भी पढ़ें:-हूबहू दिखते हैं टू कॉपी…पिता की राह पर खुद का मुकाम बनाने निकले बाबिल खान

कैसे और किस आधार पर तैयार होती है ये सूची?

इस सूची में उन सितारों को शामिल किया जाता है जो इस साल लगातार IMDb की साप्ताहित रैंकिंग में टॉप पर थे। ये रैंकिंग दुनियाभर में IMDb के 20 करोड़ से ज्यादा विजिट करने वालों लोगों की संख्या के आधार पर निर्धारित की गई है।