Kareena Kapoor: बेटे की बर्थडे पार्टी में मस्ती में झूमते नजर आए करीना और सैफ अली खान, सामने आई इनसाइड तस्वीरें

Kareena Kapoor: करीना कपूर खान हिन्दी सिनेमा का मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। वो अपने बेटों के साथ छोटे-छोटे मोमेंट्स की तस्वीरें पोस्ट…

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor: करीना कपूर खान हिन्दी सिनेमा का मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। वो अपने बेटों के साथ छोटे-छोटे मोमेंट्स की तस्वीरें पोस्ट करते हुए नजर आती हैं। कल यानी 21 फरवरी को उनके बेटे का दूसरा जन्मदिन था, सोशल मीडिया पर करीना-सैफ के क्यूट मंचकिन को जमकर बर्थडे विश किया गया। करिश्मा, सबा अली खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, अमृता अरोड़ा सहित तमाम सेलेब्स ने भी नन्हे जेह अली खान को प्यारी तस्वीरों के साथ बर्थडे विश किया था। इन सब के बीच करीना और सैफ ने अपने लाडले के लिए एक बड़ी बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में फ की बहन सबा अली खान, सोहा अली खान और उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू स्पॉट किए गए। साथ ही यहां, अंगद बेदी भी अपने दोनों बच्चों मेहर और गुरीक के साथ पहुंचे थे। मासी करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ नजर आईं।

सबा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Screenshot 2023 02 22 134535 | Sach Bedhadak
Screenshot 2023 02 22 134509 | Sach Bedhadak

जेह की बुआ यानी सबा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किये हैं। इस वीडियो में जेह की पार्टी में हर कोई मस्ती में झूमता नजर आ रहे हैं। वहीं जेह के लिए 2 नंबर की कैडल भी लाई गी थी। जेह के लिए खास तरह का टू टियर केक तैयार कराया गया था जिसमें बुलडोजर और ट्रैफिर साइन लगे थे।एक और तस्वीर में सैफ अली खान, करीना कपूर खान, तैमूर और जेह एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

Screenshot 2023 02 22 134344 | Sach Bedhadak

Kareena Kapoor: कूल अंदाज में नजर आए सैफ-करीना

जेह के बर्थडे में करीना-सैफ का अंदाज काफी कूल दिखाई दिया। इस पार्टी में करीना ओवरसाइज्ड टीशर्ट में काफी स्मार्ट नजर आ रही थी। हीं सैफ व्हाइट पैंट के साथ पिंक और व्हाइट स्ट्राइप्स शर्ट पहने हुए डैशिंग लग रहे हैं। भाई के बर्थडे पर तैमूर ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए। जबकि बर्थडे बॉय जेह स्काई ब्लू टी-शर्ट में क्यूट लग रहे थे।

सोहा ने किया एक मस्ती भरा वीडियो शेयर

Kareena Kapoor: अपने भतीजे के बर्थडे पर सोहा भी खूब एंजॉय करती नजर आई इस बात का सबूत खुद उनके पोस्ट में दिखाई दे रहा है। सोहा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, “अगर आज रात आपको आसमान में कोई अनजान चीज दिखाई देती है, तो अब आप जानते हैं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *