Alia Bhatt से लेकर Isha Ambani तक Met Gala 2023 में छाए ये सितारे

Met Gala 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस फेटिवल का इंतजार हर किसी को रहता है, क्योंकि इस फेस्टिवल में दुनियाभर से मशहूर सितारे…

MET GALA 2023 | Sach Bedhadak

Met Gala 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इस फेटिवल का इंतजार हर किसी को रहता है, क्योंकि इस फेस्टिवल में दुनियाभर से मशहूर सितारे काफी अलग तरह से खुद को प्रजेंट करते हैं। वहीं इस साल के इवेंट में हिन्दी सिनेमा की मशहूर अदाकार Alia Bhatt भी शामिल हुई है, ये आलिया का डेब्यू है। इस इवेंट में आलिया किसी परी से कम नहीं लग रही हैं, उन्होंने डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी। हालांकि उनके इस लुक की तुलना दीपिका पादुकोण के कान्स लुक से की जा रही है।

Alia Bhatt ने बटौरी सबकी तारीफ

ALIA BHATT | Sach Bedhadak

Alia Bhatt का ये लुक सिंपल के साथ-साथ काफी खूबसूरत नजर आया है। उनकी ड्रेस को डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा मोतियों से बनाया गया है। साथ ही इस समय Alia Bhatt का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने भी एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, “एंजल”।

Priyanka Chopra ने पहना करोड़ो का नेकलेस

PRIYANKA CHOPRA | Sach Bedhadak

Met Gala 2023 में Priyanka Chopra का नाम कोई नया नहीं है। हर साल देसी गर्ल अपने लुक से लोगों को दिवाना बनाती हैं। इस साल भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नज़र आई। उनका लुक जहां ग्लैमरस लग रहा था, वहीं उनके ड्रेस से ज्यादा उनके नेकलेस ने सबका ध्यान खीचा दरअसल Priyanka Chopra का नेकलेस उनकी ड्रेस से भी ज्यादा महंगा था। इस नेकलेस की कीमत लगभग 204 करोड़ रुपए है। वहीं Priyanka Chopra ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिये है। इसी के साथ एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, “मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डालर बुलगारी ऑफिशियल हार की नीलामी होने जा रही है।”

Natasha Poonawala ने बिखेरा अपना जलवा

Natasha Poonawala | Sach Bedhadak

इस साल Natasha Poonawala ने भी इस शानदार इवेंट में शिरकत की। उनका लुक कुछ ऐसा था कि उसे देख सब दंग रह गए। दरअसल, नताशा ने एक कैट लुक कैरी किया था, सिल्वर कलर की ड्रेस के फ्रंट में बिल्ली के कानों की तरह डिजाइन किया गया है। आपको बता दें कि Natasha Poonawala इस साल चौथी बार इवेंट में शामिल हो रही हैं।

ब्लैक ड्रेस में छाई Isha Ambani

ISHA AMBANI | Sach Bedhadak

Met Gala 2023 में Isha Ambani की ड्रेस ने सभी का ध्यान खीचा है। ब्लैक कलर की वन साइड लॉग गाउन पहने ईशा काफी ग्लैमरस लग रही थीं। ईशा की इस खूबसूरत सी ड्रेस को इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर पदम गुरांग ने डिजाइन किया। आपको बता दें कि, ये ईशा का तीसरा Met Gala है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *