32 की उम्र में स्टैंड-अप कॉमेडियन का निधन, कुछ दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन, सदमे में फैंस

भारतीय मूल के कॉमेडियन नील नंदा का 32 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके फैंस कॉमेडियन के यूं अचानक चले जाने से दुखी और शॉक्ड हैं।

comedian neel nanda | Sach Bedhadak

मनोरंजन की दुनिया का एक चमकता सितारा इस दुनिया को अलविदा कह गया। 32 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले कॉमेडियन नील नंदा की मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ। लेकिन उनके फैंस ना सिर्फ दुखी हैं बल्कि शॉक्ड भी हैं। छोटी सी उम्र में नील ने खूब नाम कमाया है। हाल ही में नील ने अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था।

यह खबर भी पढ़ें:-Salaar Box office Day 4: 402 करोड़ की हुई ‘सालार’, चौथे दिन भी की बंपर कमाई, जानें

नील का निधन

नील भारतीय मूल के हैं, लेकिन फिलहाल वो लॉस एंजेलिस में रहते थे। बचपन से कॉमेडी का शौक और इसे उन्होंने अपना प्रोफेशन बना लिया था। नील के मैनेजर ग्रेग वाइस ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उन्हें ये बताते हुए काफी दुख है कि नील नंदा का निधन हो गया है। नील 11 साल से उनके क्लाइंट थे। वो उन्हें 19 साल से जानते थे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई परेशान है। नील की मौत पर फिलहाल उनका परिवार भी चुप्पी साधे हुए है।

फैस को लगा सदमा

कॉमेडियन के मौत के बाद उनके फैंस उनके फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी लास्ट परफॉर्मेंस की फोटो शेयर कर एक ने लिखा-‘इस खबर से बेहद शॉक्ड हूं। कॉमेडी जगत का सबसे पॉजिटिव इंसान। ये हमारी कम्यूनिटी का सबसे बड़ा नुकसान है। हमारे स्टेज को जगमगाने के लिए धन्यवाद। आप बहुत जल्दी चले गए।’

यह खबर भी पढ़ें:-इंतजार खत्म…आलिया और रणबीर ने पहली बार कराया बेटी राहा का दीदार, वीडियो वायरल