Bollywood Movies 2023 Collection: 9 महीने…9315 करोड़ की कमाई, अगले 3 महीने 3 बड़ी फिल्में, क्या इतिहास रचेगा बॉलीवुड

Bollywood Movies 2023 Collection: साल 2023 बॉलीवुड फिल्मों में अब तक सबसे शानदार साल रहा है। आने वाले तीन महीनों में भी कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। अब तक बॉलीवुड फिल्में 9315 करोड़ रुपए का भारी भरकम कमाई कर चुकी हैं।

Pathan gadar 2 jawan | Sach Bedhadak

Bollywood Movies 2023 Collection: कोरोना महामारी के दौरान 2020 और 2021 में सिनेमाघर पूरी तरह से बंद रहे थे। कोरोना के दौरान कई बड़ी फिल्में रिलीज होनी थी, लेकिन महामारी की वजह से रिलीज डेट को एक्पेंड किया गया था। इस महामारी का असर केवल भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में देखने को मिला था। कोरोना के चलते बॉलीवुड को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था। लोग पाई-पाई को मोहताज हो गए थे। उस दौरान ज्यादातर फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही थीं।

वहीं जब 2-3 बाद जब सिनमाघर खुले तो लोग जान से डर रहे थे और इसी के चलते एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप हो रही थी। हालांकि, अब बॉलीवुड की गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर लौट आई है। साल 2023 में बॉलीवुड ने बेहतरीन रिकवरी की है। बीते नौ महीनों में बॉलीवुड ने बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर 9315 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं और अभी तीन महीने का वक्त बाकी है।

यह खबर भी पढ़ें:-ईशा गुप्ता का खुलासा, दो बार मांगी अस्मत…मना किया तो फिल्म से किया आउट, आउटडोर शूटिंग पर खुद को

‘पठान’ ने किया 1050 करोड़ रुपए का रिकॉडतोड़ कलेक्शन

शाहरुख खान की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई और दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड सेट करते हुए बंपर कमाई की है। शाहरुख की ‘पठान’ ने 1050.30 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने 100 करोड़ रुपए का कारोबार किया। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया और वर्ल्डवाइड 684.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म अब तक दुनिायभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

बॉलीवुड ने की दमदार रिकवरी

सितंबर, 2023 यानी 9 महीने में ही बॉलीवुड शानदार रिकवरी करते हुए कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों की कुल कमाई का आंकड़ा करीब 9315 करोड़ के पार पहुंच गया है, जो साल 2019 से काफी आगे है।

2019 में रिलीज हुई थी कई बड़ी फिल्में

कोरोना से पहले साल 2019 में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों ने 4200 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। कुल मिलाकर बॉलीवुड के लिए 2019 साल कमाई के मामला अच्छा रहा था। इस साल उरी, भारत, कबीर सिंह, सुपर-30 मंगल, छिछोरे, ड्रिम गर्ल, वॉर, द स्काई इज पिंक, दबंग 3, गुड न्यूज, मनीक्रणिका, गुल्ली बॉय और बाला जैसी हिट फिल्में बॉलीवुड ने दी थीं।

यह खबर भी पढ़ें:-‘अब ये मुझसे नहीं होगा…’ Shehnaaz Gill ने बॉलीवुड को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, बोलीं-‘इससे

2022 में बॉलीवुड पर हावी रहा कोरोना का असर

कोरोना के बाद साल 2022 में बॉलीवुड कई फिल्में रिलीज हुई, लेकिन बुरी तरह से फ्लॉप रही। कश्मीर फाइल्स, केजीएफ चैप्टर 2, भूल भूलैया और ब्रह्मास्त्र ने शानदार कलेक्शन किया, लेकिन बाकी फिल्में लगभग फ्लॉप रही थी। 2022 में बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन करीब 1950 करोड़ का रहा था।

2023 में बॉलीवुड में सबसे बड़ा धमाका

बीते 9 महीनों में बॉलीवुड काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस साल अब तक बीते 9 महीनों में बॉलीवुड फिल्में 9315 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं। आने वाले 3 महीनों यानी अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर की बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। शाहरुख खान की डंकी, रणबीर कपूर की एनिमल और सलमान खान की टाइगर 3 जैसी बड़ृी फिल्में बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं।