Bipasha Basu ने रिवील किया अपनी नन्हीं देवी का चेहरा, पिंक ड्रेस में प्यारी नजर आई बेटी

हिन्दी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस Bipasha Basu और Karan Singh Grover को साल 2022 में माता पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। दोनों…

BIPASHA BASU | Sach Bedhadak

हिन्दी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस Bipasha Basu और Karan Singh Grover को साल 2022 में माता पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। दोनों ने पैदा होने के साथ ही अपनी बेटी का चेहरा छुपाकर रखा था। बिपाशा और करण के फैंस उनकी गुड़िया की एक झलक देखने के लिए बेताब थे। बिपाशा ने कई बार अपनी बेटी देवी के साथ फोटो शेयर की है लेकिन हमेशा बेटी का चेहरा छुपा दिया करती थी। लेकिन अब बिपाशा ने अपने फैंस को खूबसूरत तोहफा दिया है। दरअसल, उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

परी से कम नहीं लगती बिपाशा की बेटी

Bipasha Basu ने हाल ही में अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में देवी को ब्लेसिंग देते हुए नज़र आ रहे हैं। इन खूबसबरत तस्वीरों को पोस्ट करते हुए Bipasha Basu ने कैप्शन लिखा है, ‘हैलो वर्ल्ड…मैं देवी हूं!’ #Devibasusinghgrover। बिपाशा की बेटी इतनी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही हैं।

5 महीने पहले बनी थी मां

Bipasha Basu और Karan Singh Grover 12 नवंबर 2022 को माता पिता बने थे। उन्होंने अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर 25 नवंबर 2022 को शेयर की थी। जिसके बाद लोग उनकी बेटी को देखने के लिए काफी बेताब थे। आपको बता दें कि, Bipasha Basu और Karan Singh Grover की शादी साल 2016 में हुई थी। कपल शादी के 6 साल बाद मां-बाप बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *