Pratyusha Banerjee की मौत के 7 साल बाद उनके बॉयफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस ने नहीं किया था सुसाइड

कलर्स टीवी पर आने वाला शो ‘बालिका वधु’ हर घर में ही मशहूर हुआ करता था। लेकिन इस शो से भी मशहूर इसकी किरदार आंनदी…

Pratyusha Banerjee 1 | Sach Bedhadak

कलर्स टीवी पर आने वाला शो ‘बालिका वधु’ हर घर में ही मशहूर हुआ करता था। लेकिन इस शो से भी मशहूर इसकी किरदार आंनदी को निभाने वाली Pratyusha Banerjee हुआ करती थी। शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां प्रत्युषा बनर्जी को लोग न जानते हो। उन्होंने आनंदी के किरदार को जिस तरह से निभाया था वो हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस चुका है। भले ही आज प्रत्युषा बनर्जी हमारे बीच में न हो लेकिन उनकी अदाकारी और उनका काम लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। प्रत्युषा बनर्जी की मौत के 7 साल बाद उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने एक चौका देने वीली बात का खुलासा किया है।

Pratyusha Banerjee के मौत ने बदल दी जिंदगी

एक इंटरव्यू में राहुल बताते हैं कि, प्रत्युषा की मौत ने उनका जीवन पूरी तरह से बदल कर रख दीया। लोगों ने एक्ट्रेस के सुसाइड के लिए हमेशा राहुल को जिम्मेदार माना लेकिन इन आरोपों से वो हमेशा मुंहकरते हुए नज़र आए। वो कहते हैं कि, प्रत्युषा की मौत के बाद उनके करियर पर दाग लग गया था। उन्हें काम मिलना मुश्किल हो गया था। राहुल बताते हैं कि उन्हें लॉकअप का ऑफर आया था लेकिन विकास गुप्ता ने मेकर्स पर इसता प्रेशर बनाय कि, उन्होंने राहुल को लेने से भी मना कर दिया था। लेकिन अब 7 साल बाद वो जल्द एक म्युजिक एल्बम में दिखने वाले हैं।

प्रत्युषा ने नहीं किया था सुसाइड

इंटरव्यू में प्रत्युषा के बारे में हुए सवाल पर राहुल जवाब देते हैं कि, वो प्रत्युषा के सुसाइड के लिए खुद को जिम्मेदार नहीं मानते हैं। वो बताते हैं कि मौत से एक रात पहले वो दोनों पार्टी में खूब एंजॉय कर रहे थे। इस पर वो कहते हैं कि, प्रत्युषा मौत वाले दिन राहुल को डराने के लिए फांसी कै वीडियो बना रही थीं। वो अक्सर ऐसा करती थी। लेकिन हो सकता है कि, उस दिन वीडियो बनाते हुए उनका पैर फिसला या डिसबैलेंस हुआ होगा। जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ।

अपने माता-पिता से परेशान थी एक्ट्रेस

Pratyusha Banerjee की मौत के बादज उनके मां-बाप ने राहुल के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस के माता-पिता का कहना था कि, राहुल ने प्रत्युषा को उनसे दूर किया था और एक्ट्रेस की प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहते थे। इस पर राहुल कहते हैं कि, प्रत्युषा खुद ही अपने माता-पिता से परेशान थीं। वो उनके कर्जे चुकाने में मदद करती थी और राहुल भी उनका साथ देते थे। वो कहते हैं कि भले ही प्रत्युषा के मां-बाप उनसे कितनी ही नफरत करें लेकिन वो एक बार प्रत्युषा के पेरेंटस से मिलना चाहते हैं और जरूरत पड़ी तो उनकी मदद भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *