LIC की इस पॉलिसी में मैच्योरिटी के बाद वापस मिलेगा प्रीमियम, कौन खरीद सकता है..यहां जानें पूरी डिटेल्स

LIC Jeevan Kiran: भारतीय जीवन बीमा निगम ने गुरुवार यानी 27 जुलाई को नए प्लान लॉन्च किया है जिसके अंतर्गत प्रीमियम रिटर्न के साथ जीवन कवर भी मिलेगा।

sb 1 2023 07 29T131044.401 | Sach Bedhadak

LIC Jeevan Kiran Policy: भारत में निवेश करने के मामले में सबसे विश्वसनीय संस्था LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने एक नई बीमा पॉलिसी लॉन्च की है। इस पॉलिसी का नाम है ‘जीवन किरण’ (LIC Jeevam Kiran)। LIC की ये नई पॉलिसी प्रीमियम रिटर्न के साथ जीवन कवर प्रदान करती है। यह पॉलिसी 27 जुलाई को शुरू की गई है और यह पॉलिसी एक गैर-लिंक्ड, गैर भागीदारी, व्यक्तिगत, बचत, जीवन बीमा योजना है।

यह योजना 18 से 65 वर्ष की आयु के उन लोगों के लिए है जो उचित लागत के साथ हाई जीवन कवर पाने की इच्छा रखते हैं। जिसका अर्थ है कि यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी अवधि के अंत तक जीवित रहता है, तो उन्हें अपने सभी प्रीमियम वापस मिल जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-1 अगस्त को होंगे ये 5 बड़े बदलाव, जानें कैसे घर के बजट पर पड़ेगा प्रभाव

LIC Jeevan Kiran योजना

यह योजना 18 से 65 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए है और इसकी न्यूनतम बीमा राशि 15 लाख रुपए है। पॉलिसी की अवधि 10 से 40 वर्ष तक होती है और प्रीमियम का भुगतान एकल या नियमित किश्तों में किया जा सकता है। एलआईसी के जीवन किरण के लिए विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईएन) 512N353V01 है। यह योजना 27 जुलाई यानी गुरुवार को शुरू की गई थी।

LIC Jeevan Kiran की मुख्य विशेषताएं

-प्रीमियम रिटर्न के साथ जीवन कवर।
-उचित लागत पर हाई जीवन कवर।
-18 से 65 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं के लिए उपलब्ध है।
-न्यूनतम राशि 15 लाख रुपए है।
-धूम्रपान करने वालों और धूम्रपान ना करने वालों क लिए अलग-अलग प्रीमियम दरें।
-एकल या नियमित प्रीमियम भुगतान विकल्प।
-50 लाख रुपए से अधिक की बीमा राशि पर छूट उपलब्ध है।
-नियमित प्रीमियम पॉलिसियों के लिए न्यूनतम किस्त प्रीमियम 3000 रुपए और एकल प्रीमियम पॉलिसियों के लिए 30000 रुपए है।

जीवन किरण के लिए योग्यता

-आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
-अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-परिपक्वता के लिए न्यूनतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
-परिपक्वता पर अधिकतम आयु 80 वर्ष होनी चाहिए।
-पॉलिसी अवधि अधिकतम 10 से 40 वर्ष।
-जीवन किरण पॉलिसी में वैकल्पिक राइडर्स उपलब्ध है।

यह खबर भी पढ़ें:-सरकार महिलाओं को दे रही है 6,000 रुपए, जानें किसको मिलेगा फायदा, कैसे मिलेंगे पैसे, आवेदन

LIC की Jeevan Kiran Policy के साथ दो वैकल्पिक राइडर उपलब्ध हैं। दुर्घटना मृत्य़ु और विकलांगता लाभ राइडर और दुर्घटना लाभ राइडर। शुरुआत में दोनों राइडर्स को योजना में जोड़ा जा सकता है। लेकिन दुर्घटना लाभ राइडर एकल प्रीमियम पॉलिसियों के साथ उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ राइडर आकस्मिक मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में अतिरिक्त कवरेज प्रदान करता है, जबकि दुर्घटना लाभ राइडर आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में एकमुश्त भुगतान प्रदान करता है।

कब शुरू हुई थी LIC

बता दें कि भारतीय जीवन बीमा (LIC) की शुरुआत 1956 में हुई थी। अधिनियम को मंजूरी दिए जाने के बाद, उसी वर्ष सितंबर में इसने एक कॉर्पोरेट इकाई के रूप में काम करना शुरू किया था। जुलाई 1956 में एलआईसी अधिनियम लागू हुआ। इसने भारत में निजी बीमा क्षेत्र में राष्ट्रीयकरण में सहायता की। LIC बनाने के लिए 154 जीवन बीमा कंपनियों, 16 विदेशी कंपनियों और 75 प्रोविडेंट कंपनियों को मिलाया गया था। यह भारत के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक है। इसकी संपत्ति की कीमत 2,529,390 करोड़ रुपये से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *