युद्ध के बीच पुतिन हुए बीमार, चेहरे और शरीर पर आई सूजन, हाथों का रंग बदला

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रूस के लिए एक खबर बुरी साबित हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा…

image 16 3 | Sach Bedhadak

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रूस के लिए एक खबर बुरी साबित हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा के नेता के साथ बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन के हाथ का रंग बदला हुआ दिखाई दिया। उनका हाथ का रंग बैंगनी हो चुका था। क्यूबा के नेता मिगुएल डियाज-कैनेल वाई बरमूडेज के साथ एक बैठक के दौरान पुतिन काफी असहज नजर आ रहे थे। साथ ही वह अपने हाथ से कुर्सी को कसकर पकड़े हुए दिखे। रूसी नेता के हाथ में बैंगनी रंग का लग रहा था। इसमें आगे कहा गया है कि पुतिन के चेहरे और शरीर पर भी सूजन दिख रहा था। उनका शरीर पीला दिख रहा था। पुतिन भी लगातार अपने पैर हिला रहे थे। कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि वह संभवतः कैंसर से ग्रसित हैं।

पार्किंसंस और स्किजोफेक्टिव डिसऑर्डर

पिछले महीने एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि व्लादिमीर पुतिन को खांसी, चक्कर आना, नींद की गड़बड़ी और पेट में दर्दजैसी समस्याएं हैं। इसके साथ-साथ वह पार्किं संस रोग और स्किजोफे क्टिव डिसऑर्डर के लक्षणों से पीड़ित हैं।

डॉक्टर और रिश्तेदार चिंतित

पुतिन कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण हुए तनाव के कारण उनका स्वास्थ्य और भी खराब हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘राष्ट्रपति का स्वास्थ्य डॉक्टरों और पुतिन के रिश्तेदारों के लिए चिंता का कारण बन रहा है। कैं सर के कारण पुतिन को पाचन संबंधी गंभीर समस्याएं हैं। पिछले कु छ महीनों से उन्हें परहेज में रखा गया है। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक ही उन्हें खाना दिया जा रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *