प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, जल्द सरकार करेगी यह घोषणा!

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों के लिए EPFO ने बड़ी खुशखबरी दी है। जल्दी ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की रिटायरमेंट सेविंग स्कीम…

epfo scheme

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों के लिए EPFO ने बड़ी खुशखबरी दी है। जल्दी ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की रिटायरमेंट सेविंग स्कीम के लिए जरूरी वेतन सीमा बढ़ाई जा सकती है। Economic Times की एक रिपोर्ट के अनुसार अभी मौजूदा 15,000 रुपए की सीमा को बढ़ाकर 21000 रुपए प्रति माह किया जा सकता है। इस संबंध में मोदी सरकार निकट भविष्य में घोषणा कर सकती है।

सरकार का यह है उद्देश्य

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी सरकार देश के अधिक से अधिक लोगों को PF के दायरे में शामिल करना चाहती हैं। ऐसे में EPFO के तहत पीएफ की अधिकतम सीमा को 21000 रुपए प्रति माह तक किया जा सकता है। इससे पूरे देश में करीब 75 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में लगभग 6.80 करोड़ प्राइवेट कर्मचारी ईपीएफओ की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

मौजूदा EPFO के नियमों के अनुसार एम्प्लॉई और कंपनी दोनों को अधिकतम 15000 रुपए प्रति माह के वेतन पर 12 प्रतिशत अंशदान देना होता है। यह पैसा पीएफ खाते में जमा किया जाता है। इस पैसे से ही कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद पेंशन तथा अन्य लाभ प्राप्त होते हैं।

वर्ष 2014 में बढ़ाई गई थी सीमा

उल्लेखीय है कि वर्ष 2014 के बाद से सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्ष 2014 में EPFO के लिए 6500 रुपए प्रति माह की सीमा को बढ़ाकर 15000 रुपए प्रति माह किया गया था। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं कंपनियों के कर्मचारियों को मिल सकता है जिनमें न्यूनतम 20 कर्मचारी हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *