Nancy Pelosi Taiwan Visit : ‘हम आपकी बात सुनने आए हैं’-पेलोसी, बौखलाए चीन ने ताइवान पर लगाए प्रतिबंध

Nancy Pelosi Taiwan Visit : नैंसी पेलोसी ने ताइवान की संसद को आज संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम ताइवान के लोगों…

nancy 2 | Sach Bedhadak

Nancy Pelosi Taiwan Visit : नैंसी पेलोसी ने ताइवान की संसद को आज संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम ताइवान के लोगों को सुनने आए हैं। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि चीन क्या कहता है। ताइवान ( Taiwan ) की सुरक्षा के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है। हम दोस्ती का संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ताइवान हमेशा शांति के साथ खड़ा रहा, तो फिर अमेरिका भी अपने वादों से पीछे नहीं हटेगा। ताइवान औऱ अमेरिका ( USA ) की दोस्ती हमेशा से रही है औऱ आगे भी रहेगी। हम हर स्तर पर एक-दूसरे का साथ देंगे। वहीं नैंसी पेलोसी ( Nancy Pelosi ) ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ताइवान का सच्चा और समर्पित दोस्त बताया। पेलोसी ने कहा कि हम दुनिया के सबसे स्वतंत्र समाजों में से एक होने के लिए ताइवान की सराहना कर रहे हैं।

पेलोसी की यात्रा पर बौखलाया चीन

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ( Nancy Pelosi ) की ताइवान यात्रा पर चीन बौखलाया हुआ है। इस बौखलाहट में उसने ताइवान के खिलाफ कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसक अलावा उसने ताइवान से कई वस्तुओं की आयात-निर्यात भी बंद कर दिया है। चीन ने ताइवान से खट्टे फल और फिश प्रोडक्ट का आयात बंद कर दिया है। चीन ने पेस्ट्री, मिठाई बनाने वाली कई ताइवानी कंपनियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा कई कंपनियों को ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया है। इसमें चायपत्ती, सूखे मेवे, शहद, कोकोआ बीन्स औऱ सब्जियों के उत्पादक शामिल हैं।

इसलिए चीन कर रहा है पेलोसी की यात्रा का विरोध

चीन ( China ) के आर्थिक प्रतिबंध लगाने से ताइवान की खाद्य उद्योग से जुड़ी लगभग 107 कंपनियां प्रभावित हुई हैं। इनमें से 35 कंपनियां सारा अपडेट होने के बावजूद प्रतिबंध के दायरे में आ गई हैं। दरअसल चीन ने ताइवान पर अपना कब्जा जमा रखा है। चीन का कहना है कि यह यात्रा हमारे सिद्धांतों के खिलाफ है जिसमें एक चीन सिद्धांत और तीन चीन-अमेरिका संयुक्त घोषणा शामिल हैं। चीन का कहना है कि पेलोसी की यह यात्रा ताइवान जलडमरूमध्य में शांति-स्थिरता को कमजोर करती है। वहीं चीन ने अमेरिका को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *