Libya: जहाज डूबने से लीबिया के तट पर 86 लोग डूबे, महिलाओं, बच्चों समेत 61 की मौत

उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में एक बार फिर प्रवासियों को ले जा रहा जहाज हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस जहाज पर सवार करीब 61 लोगों की मौत हो गई है।

Rajasthan Police 2023 12 17T114611.945 | Sach Bedhadak

Libya: उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में एक बार फिर प्रवासियों को ले जा रहा जहाज हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस जहाज पर सवार करीब 61 लोगों की मौत हो गई है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के मुताबिक, लीबिया के तट पर एक जहाज डूब गया। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 61 शरणार्थियों की डूबने से मौत हो गई। संगठन के लीबियाई कार्यालय ने रविवार तड़के हादसे में बचे लोगों के हवाले से बताया कि जहाज पर करीब 86 लोग सवार थे।

जान का खतरा फिर भी करते है यात्रा

आईओएम के लीबिया कार्यालय ने एक बयान में कहा, ऐसा माना जाता है कि प्रवासियों को ले जा रहा जहाज लीबिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर ज़ुवारा से रवाना होने के बाद ऊंची लहरों में डूब गया। आपको बता दें कि लीबिया और ट्यूनीशिया शरणार्थियों और शरण चाहने वाले अफ्रीकी और मध्य पूर्व के लोगों के लिए एक प्रमुख मार्ग है। ये शरणार्थी यहां से होते हुए इटली के रास्ते यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हैं। लेकिन, कई बार उनकी नावें और जहाज़ हादसों का शिकार हो जाते हैं।

मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा

इस हादसे में ज्यादातर महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई। जो नाइजीरिया, गाम्बिया और अन्य अफ्रीकी देशों के नागरिक थे। आईओएम कार्यालय के मुताबिक, हादसे में करीब 25 लोगों को बचाया गया है. जिन्हें लीबिया के डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया है। जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस साल 2250 लोगों की मौत

आईओएम के प्रवक्ता फ्लेवियो डि जियाकोमो ने एएफपी को बताया कि इस साल मध्य भूमध्य प्रवास मार्ग पर 2,250 से अधिक लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मौतों की संख्या से पता चलता है कि समुद्र में लोगों की जान बचाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 14 जून 2023 को लीबिया से इटली जा रहे शरणार्थियों से भरी एक नाव दक्षिण-पश्चिमी ग्रीस के पास समुद्र में पलट गई थी। इस नाव में 750 शरणार्थी सवार थे।