‘इयान’ से फ्लोरिडा में 47 लोगों की हुई मौत

उत्तरी कैरोलिना में तूफान से चार लोगों की मौत हुई और इनमें से अधिकतर मौतें पेड़ गिरने और बिजली की चपेट में आने से हुई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 2,80,000 घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित है।

world news, ian cyclone, america news,

चक्रवाती तूफान इयान से अमेरिका के फ्लोरिडा में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्लोरिडा के अधिकारियों ने इन मौतों की पुष्टि की है। इसे मिलाकर पूरे विश्व में इयान की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 54 हो गई है। चक्रवाती तूफान से हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इससे करीब एक करोड़ लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौतों के आंकड़ों को फ्लोरिडा राज्य केचिकित्सकों की टीम ने संकलित किया है और उनके मुताबिक कई लोगों की मौत तूफान के बाद आई बाढ़ में डूबने से हुई है। शक्तिशाली तूफान ने पश्चिमी क्यूबा, फ्लोरिडा और साउथ कैरोलिना में अत्यधिक कहर बरपाया है।

यह भी पढ़ें: अब तेल के साथ सोना भी बेचेगा सऊदी अरब, मदीना में मिला अथाह सोना… जल्द शुरू होगी खुदाई

अमेरिका के नेशनल गार्ड के प्रमुख व चार सितारा जनरल डेनियल होंकसन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि अकेले शनिवार को एक हजार से अधिक लोगों को फ्लोरिडा के दक्षिण पश्चिमी तट से सुरक्षित निकाला गया है। अधिकारियों ने बताया कि नदी में आई बाढ़ से बचाव कार्य और आपूर्ति बहाल करने में बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि मियक्का नदी में आई बाढ़ की वजह से अंतर राज्य मार्ग संख्या 75 का कुछ हिस्सा बह गया। इससे यातायात रोक दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कैरोलिना में तूफान से चार लोगों की मौत हुई और इनमें से अधिकतर मौतें पेड़ गिरने और बिजली की चपेट में आने से हुई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 2,80,000 घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। उत्तरी कैरोलिना में तूफान की वजह से हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: चिली में दुनिया का सबसे पुराना पेड़! 5400 साल का है यह विशाल वृक्ष

250 किमी की रफ्तार से चली हवाएं

चक्रवाती तूफान इयान बुधवार को फ्लोरिडा के पश्चिमी तट से टकराया था। इस दौरान फ्लोरिडा में 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगी थी। तेज हवा के साथ यहां बारिश भी हुई थी। इससे भारी तबाही हुई है। इयान को सदी का सबसे भयावह तूफान बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *