Shinzo Abe Attack: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत, भाषण देते वक्त हुआ था हमला, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है। नारा शहर में भाषण देने के दौरान उन्हें गोली मार दी गई। हमलावर ने…

Shinzo Abe Attack news

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है। नारा शहर में भाषण देने के दौरान उन्हें गोली मार दी गई। हमलावर ने उन्हें दो गोलियां मारी थी, जो उनके गले औऱ सीने पर लगी थीं। गोली के बाद वे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे की मौत पर दुख गहरा जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब से वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब से उनकी और आबे की दोस्ती थी, जो बढ़ती चली गई। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मुद्दों को लेकर शिंजो आबे का जो दृष्टिकोण था उसने मेरे ऊपर गहरी छाप छोड़ी।

पीएम मोदी ने एक और ट्वीट कर भारत में एक दिन का यानी 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिलों में गहरा सम्मान है। इसलिए उनकी याद में कल 9 जुलाई को राष्ट्रीय शोक रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने शिंजो आबे के साथ हाल ही में हुई मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी ने ट्वीट कर शिंजो के निधन पर जताया दुख

शिंजो आबे की नीतियों से नाखुश था हमलावर

शिंजो आबे पर हमला करने वाला शख्स फरार नहीं हुआ, बल्कि वो वहीं खड़ा रहा। जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शख्स की पहचान 41 साल के तेत्सुया यमगामी के रूप में हुई है। वह जापान की मिलिट्री में रह चुका है। उसने जापान की नौसेना में अपनी सेवाएं दी हैं। आरोपी ने जांचकर्ताओं को हमले के पीछे का कारण पूछने पर बताया कि वो शिंजो आबे की नीतियों से नाखुश था। इसलिए उन्हें जान से मार देना चाहता था।

जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा ने कहा- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमला

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमले पर वर्तमान पीएम फुमिया किशिदा ने दुख जताया। साथ ही इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी हालत में इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की, और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

दुनिया भर के नेताओं ने जताया दुख

शिंजो आबे पर हुए हमले और उनकी मौत से पूरी दुनिया स्तब्ध है। विश्व के बड़े-बड़े नेताओं ने इस हमले की निंदा की और उनकी मौत पर दुख जताया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, बोरिस जॉनसन, व्हाइट हाउस, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शिंजो आबे के निधन पर दुख जताया।  

सबसे सुरक्षित देश में हुए हमले ने सभी को चौंकाया

जापान को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। ऐसे में वहां के पूर्व प्रधानमंत्री पर इतना बड़ा हमला होने से हर कोई आश्चर्य और चिंता में है। बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए वे नारा शहर में वे एक सभा को संभोधित कर रहे थे। जिसमें करीब 100 लोग शामिल थे। शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहने वाले शख्सियत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *