तीखा खाना खाने से महिला की 4 पसलियां टूटीं, डॉक्टरों ने बताया यह अजब कारण

चीन से एक ऐसी खबर सामन आई है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इस हैरतअंगेज घटना में एक महिला को तीखा खाना…

WhatsApp Image 2022 12 08 at 10.43.39 AM | Sach Bedhadak

चीन से एक ऐसी खबर सामन आई है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इस हैरतअंगेज घटना में एक महिला को तीखा खाना खाने के बाद खांसी आ गई जिससे उसकी 4 पसलियां टूट गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने कुछ समय पहले बहुत ही तीखा खाना खाया था। इसके बाद उसे खांसी आ गई और खांसी के तुरंत बाद ही उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। महिला ने बताया कि खांसी आते समय उसे अपने सीने के अंदर से कुछ चटकने जैसी आवाज सुनाई दी थी।

खांसी से टूट गई पसलियां

सीने में दर्द ज्यादा होने पर उसने डॉक्टरों को दिखाया जहां उसका स्कैन करवाया गया। स्कैन में पता लगा कि खांसी की वजह से उस महिला के सीने की 4 पसलियां टूट गई थीं। इन्हीं टूटी हुई पसलियों के कारण उसके सीने में दर्द हो रहा था। अब इसका इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने बताया यह कारण

शंघाई की रहने वाली इस महिला का नाम हुआंग बताया जा रहा है। उसने कहा कि जब वह खांसी तो उसे सीने के अंदर कुछ चटकने की आवाज आई। उसने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में उसे सांस लेने और बात करने में भी काफी तकलीफ और दर्द होने लगा तब उसने डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन करवाने के बाद पाया कि हुआंग की सीने की चार पसलियां टूट गई हैं। डॉक्टरों ने उसकी चेस्ट को बैंडेज कर उसे पूरे एक महीने आराम करने के लिए कहा है ताकि हुआंग की पसलियों को जुड़ने के लिए समय मिल सकें।

डॉक्टरों के अनुसार हुआंग की पसलियों के फ्रैक्चर होने का मुख्य कारण उसका कम वजन था। हुआंग की कुल लंबाई 171 सेंटीमीटर और वजन 57 किलोग्राम था। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा इतना पतला है कि त्वचा के नीचे मौजूद पसलियां स्पष्ट दिख रही हैं। ऐसे में उसके शरीर की हड्डियों और पसलियों को सहारा देने के लिए मांसपेशी नहीं थी जिसकी वजह से खांसी आते ही पसलियां टूट गईं। डॉक्टर्स के अनुसार शरीर में इतना मांस का होना अनिवार्य है ताकि हमारे शरीर में हड्डियों और पसलियों का ढांचा सही सलामत रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *